फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Father-son double murder victims meet DM, seek security

UP: डीएम से मिले पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के पीड़ित, मांगी सुरक्षा, बोले- असुरक्षा के कारण घर छोड़ा

Thu, 01 Jan 2026 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jan 2026 05:33 PM IST
सार

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई और कहा कि गांव में असुरक्षित महसूस कर रहे थे इसलिए घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Sitapur: Father-son double murder victims meet DM, seek security
जिलाधिकारी से लगाई सुरक्षा की गुहार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इमलिया सुल्तानपुर के फतेपुर मातिनपुर में पिता पुत्र के दोहरे हत्याकांड के बाद उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ राजा गणपति आर से मुलाकात की है। डीएम से मिलकर परिवार से सुरक्षा के साथ आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि वह गांव में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे, इसलिए गांव से सारा सामान समेटकर मितौली जाकर रहने लगे हैं। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित अशहद ने बताया कि उनके पिता और बाबा की गांव के ही छह लोगों ने 26 दिसंबर को हत्या कर दी। इसमें छह नामजद आरोपियों में अभी भी दो आरोपी फरार हैं। अशहद के अनुसार उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में गांव में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसलिए अब पूरा परिवार खीरी के मितौली में सारा सामान समेट कर शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन


बताया कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली या आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पैतृक जमीन भी कब्जा हो जाएगी। वहीं, इस हत्याकांड में मृतक मैसर के भाई इशरत ने बताया कि आरोपी काफी दबंग हैं। फरार आरोपियों की ओर से लगातार जान से मार देने के साथ खेत पर कब्जा करने की धमकियां मिल रही हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इसलिए डीएम से मिले हैं। डीएम ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चार गिरफ्तारियां, दो फरार
इस दोहरे हत्याकांड में मृतक छोटे खां के दामाद महफूज ने गांव के ही छह लोगों अजयपाल, नंगा उर्फ नागेश, टामू, विकटू उर्फ श्यामल, शिव पूजन और कामता प्रसाद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इनमें अजयपाल, नागेश, शिवपूजन और टामू को एसओजी की मदद से गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, विकटू और कामताप्रसाद फरार हैं। इनसे ही पीड़ित परिवार के लोगों ने जान का खतरा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed