फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Defense Minister Rajnath Singh targeted Pakistan without naming, gave advice to improve

राजनाथ सिंह ने सीतापुर में सपा पर साधा निशाना : बोले-हम किसानों व राम भक्तों पर गोलियां नहीं चलवा सकते

Thu, 25 Nov 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Nov 2021 08:39 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में बदलाव दिख रहा है। योगी ने कमाल किया है। बड़े-बड़े निवेश हो रहे हैं। बाहर से आकर लोग यहां पर निवेश कर रहे हैं। रूस की मदद से एलास्ट रायफल यूपी में ही बनेगी।

विज्ञापन
Sitapur: Defense Minister Rajnath Singh targeted Pakistan without naming, gave advice to improve
सीतापुर में बूथ सम्मेलन का शुभारंभ करते राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीतापुर में बृहस्पतिवार को तीखे हमले किए। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवा दी थीं। हम किसानों और राम भक्तों पर गोलियां नहीं चलवा सकते। यह सपा को मंजूर होगा। हमें नहीं। धूल झोंककर राजनीति करने का काम समाजवादी पार्टी करती है। हमारी पार्टी जो कहती है, वह करती है।
विज्ञापन


राजनाथ ने अवध क्षेत्र के 15 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान कृषि कानून की वापसी को लेकर कहा कि किसानों को बहुत समझाने की कोशिश की गई। जब नहीं समझा पाए तो कानून वापस लेने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि हम किसानों को ऐसी हालत पर नहीं छोड़ सकते। ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे किसान परेशान हों। राजनाथ ने अलग-अलग जिलों से आए बूथ अध्यक्षों को 2022 के विधानसभा चुनाव में ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का मंत्र दिया।
विज्ञापन


यूपी में बनेगी असॉल्ट राइफल, ब्रह्मोस मिसाइल
रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी में बदलाव दिख रहा है। योगी ने कमाल किया है। बाहर से आकर लोग यहां पर निवेश कर रहे हैं। रूस की मदद से असॉल्ट राइफल उत्तर प्रदेश में ही बनेगी। ब्रह्मोस मिसाइल भी यहीं बनेगी। डिफेंस कॉरिडोर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजांग ला का किया जिक्र
18 नवंबर को भारत-चीन की सीमा पर स्थित रेजांग ला जाने का जिक्र भी रक्षामंत्री ने किया। कहा कि वहां -20 डिग्री सेल्सियस में हमारे जवान रहते हैं। लद्दाख के रेजांग ला में बनाए गए वॉर मेमोरियल को 18 नवंबर को ही रक्षामंत्री ने देश को सौंपा है।

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बिना नाम लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पुलवामा कांड की याद दिलाते हुए कहा कि हम जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में भी घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने की हिम्मत रखते हैं। भारत की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। अब भारत एक मजबूत देश बन चुका है।

वे गुरुवार को सीतापुर के ग्रास फार्म पर अवध क्षेत्र के 15 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने अलग-अलग जिलों से आए बूथ अध्यक्षों को 2022 के विधानसभा चुनाव में बूथ जिताने का मंत्र दिया। सीतापुर के नैमिषारण्य की महत्ता और कैप्टन मनोज पांडेय की शहादत को नमन करते हुए रक्षामंत्री ने भाषण की शुरुआत की। कहा कि बीते बुधवार को उन्होंने अवध क्षेत्र के जिलों के बूथ अध्यक्षों से उनके मोबाइल पर बात की। उनका हालचाल लिया। परिवार के बारे में पूछा। इसके बाद क्या माहौल है, इस पर जानकारी ली। सभी ने कहा कि माहौल बहुत अच्छा है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि सामने मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ व उमंग देखकर ऐसा लग रहा है कि अब भाजपा की विजय को कोई रोक नहीं सकता है। रक्षामंत्री ने बूथ अध्यक्षों को ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का मंत्र दिया। इसके बाद कहा कि भाजपा सत्ता का सुख भोगने के लिए सरकार नहीं बनाती है। भाजपा देश बनाने के लिए सरकार बनाना चाहती है। भाजपा जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं करती है। भाजपा जनता की आंख में आंख डालकर राजनीति करती है।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धूल झोंककर राजनीति करने का काम समाजवादी पार्टी करती है। हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि उनके नेताओं ने बहुत से वादे किए, लेकिन अगर उस पर काम होता तो 25 से 30 साल पहले ही भारत का विकास हो जाता, लेकिन हम लोगों ने वह चुनौती स्वीकार की है, जो कहा है वह किया है।

पुराना इतिहास दोहराते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि 1951 में जब जनसंघ की पार्टी थी, तभी यह तय हुआ था कि अगर हमारी सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर में लागू धारा 370 को चुटकी बजाकर खत्म कर देंगे। हमने यह करके दिखाया है। दुनिया के देशों में 6-7 सालों में भारत को लेकर क्या धारणा बन चुकी है, यह आप लोग दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे अपने जानने वालों से पूछ सकते हैं। देश में बदलाव हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मंचों से प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया सुनती है। वहां के राष्ट्राध्यक्षों के बयान भी सामने आते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed