फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Attempting to run away from the polling booth by taking the ballot box, spoiling the water ballot

सीतापुर : पोलिंग बूथ से मतपेटी ले भागने का प्रयास, पानी डाल खराब किए मतपत्र

Thu, 29 Apr 2021 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Apr 2021 07:04 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को लहरपुर कोतवाली तालगांव इलाके में मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के लोगों ने जमकर बवाल किया। पोलिंग बूथ मतपेटियां लेकर भागने में कामयाब नहीं होने पर पानी डालकर मतपत्र खराब कर दिए।

विज्ञापन
Sitapur: Attempting to run away from the polling booth by taking the ballot box, spoiling the water ballot
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को लहरपुर कोतवाली तालगांव इलाके में मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के लोगों ने जमकर बवाल किया। पोलिंग बूथ मतपेटियां लेकर भागने में कामयाब नहीं होने पर पानी डालकर मतपत्र खराब कर दिए। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा है। मत पेटी में पड़े मतों को निरस्त कराकर नई सूची से मतदान की प्रक्रिया दोबारा से शुरू कराई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की पोलिंग बूथ पर नजर बनी हुई है। चौकसी और बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


तालगांव इलाके की पंचायत समैसा के प्राथमिक विद्यालय उदयभानपुर में पोलिंग बूथ है, जहां पर गुरुवार को वोटिंग हो रही थी। बताया जाता है कि वार्ड संख्या नौ के अंदर की मतदाता सूूची में वोटरों के नाम नहीं थे जबकि बाहर की सूची में नाम थे। इसी को लेकर बात विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर जिन लोगों के नाम सूची में नहीं थे, उन्होंने हंगामा करते हुए मतपेटी लेकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन यहां पर मौजूद पुलिस जवानों ने मतपेटी लेकर भाग रहे लोगों को रोककर उनके कब्जे से मतपेटियों को छीन लिया। बताया जाता है कि गुस्साए लोगों ने इस बीच मत पेटी में पानी डाल दिया, इससे मतपत्र खराब हो गए। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम पीएल मौर्य, सीओ यादुवेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराकर माहौल में काबू में किया। बताते हैं कि मतपेटी में करीब 85 मत पड़ चुके थे। इन सभी मतों को निरस्त कराकर नई सूची से मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। हंगामा और बवाल की वजह से करीब दो घंटे तक मतदान की प्रक्रिया ठप रही। इसका असर वोटिंग प्रतिशत पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पोलिंग बूथ पर घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई है। सीओ लहरपुर यादुवेंद्र यादव ने बताया कि सूची में नाम नहीं होने को लेकर विवाद हो गया था। मतपत्र निरस्त करा दिए गए हैं। हालांकि, उनका दावा है कि मतपेटी में पानी डालने की कोशिश की गई थी। अब हालात पर पूरी तरह से सामान्य हैं और मतदान भी सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed