{"_id":"6911867fb9b95bc440096b66","slug":"sitapur-a-youth-was-beaten-to-death-with-an-iron-rod-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, तीन नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, तीन नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज
Mon, 10 Nov 2025 12:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:00 PM IST
सार
सीतापुर में शराब की दुकान पर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र हरगांव के रीछिन गांव में रविवार देर रात शराब की दुकान के पास हुए विवाद में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के पिता अवधेश मिश्रा उर्फ रामू ने थाना हरगांव में तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रीछिन गांव निवासी ध्यानचंद मिश्रा (25) को 9 नवंबर की शाम लगभग सात बजे रूपेश पुत्र इंद्रेश तिवारी, निवासी मोहल्ला रामनगर थाना सदर लखीमपुर खीरी, घर से अपने साथ ले गया था। देर रात करीब साढ़े नौ बजे गांव स्थित शराब की दुकान पर ध्यानचंद और रूपेश के बीच कहासुनी की सूचना मृतक के पिता को मिली। जब अवधेश मिश्रा मौके पर पहुंचे तो देखा कि रूपेश, रजनीश पुत्र तौले और तौले पुत्र छैलू निवासी रीछिन तथा दो अज्ञात युवक मिलकर ध्यानचंद को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट रहे थे।
विज्ञापन
इसे देख पिता ने अपने भतीजों अर्पित और अमित को बुलाया। परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल ध्यानचंद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सीतापुर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति सामान्य बनाए रखा है।