{"_id":"5f70f0cf2103fa4b966d69fe","slug":"sit-to-investigate-another-complaint-against-ajay-pal-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय पाल शर्मा के खिलाफ एक और शिकायत की जांच एसआईटी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय पाल शर्मा के खिलाफ एक और शिकायत की जांच एसआईटी को
Mon, 28 Sep 2020 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
अजयपाल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरे आईपीएस अजय पाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ एक और शिकायत की जांच भी एसआईटी को सौंपी जा चुकी है, जिसमें उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए जल्द बुलाया जाएगा।
इस बार अजय पाल शर्मा के खिलाफ गुड़गांव के संजय कपूर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत की है कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के मामले में नोएडा के तत्कालीन एसएसपी रहे अजय पाल शर्मा से संपर्क किया था पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इस पर अजय पाल के इशारे पर उनके खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई और एक मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। उन्हें एक अपराधी से धमकी भी दिलाई गई।
कपूर की शिकायत को अगस्त माह में एसआईटी को संदर्भित कर दिया गया था। एसआईटी कपूर के बयान दर्ज कर चुकी है और अब अजय पाल शर्मा को बुलाकर उनका बयान दर्ज करेगी। गौरतलब है कि अजयपाल शर्मा पर ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर बिचौलियों से सांठगांठ करने व जेल में बंद अपराधियों से संबंध रखने के एक अन्य आईपीएस अफसर ने आरोप लगाए थे।