{"_id":"5904e6f64f1c1b8668c0be13","slug":"sit-starts-investigation-in-petrol-theft-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर चिप से तेल चोरी में एसआईटी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर चिप से तेल चोरी में एसआईटी ने शुरू की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर पेट्रोल-डीजल चोरी का मामला विशेष जांच दल (एसआईटी) के हवाले कर दिया गया है। एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है।
विज्ञापन
इस टीम में घटतौली के सातों मुकदमों के विवेचक शामिल हैं। टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी को पूरे मामले के पर्दाफाश के साथ गड़बड़ घोटाले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने बताया कि एसटीएफ ने लखनऊ के सात पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर चिप से घटतौली पकड़ी थी। इस मामले में चार पेट्रोलपंप मालिकों समेत 23 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ सात मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
तेल चोरी के आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर चोरी के आरोपी अमन मित्तल अमन मित्तल, अनूप मित्तल, देवेंद्र सिंह रावत, बब्लू मिश्रा, अर्जुन लाल, अखिलेश कुमार दीक्षित, मनोज सिन्हा व अन्य को प्रभारी एसीजेएम रितीश सचदेवा ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। आरोपियों की ओर से दी गई जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया।