फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT questioned former Sonbhadra District Collector for two and a half hours

सोनभद्र के पूर्व जिलाधिकारी से एसआईटी ने की ढाई घंटे पूछताछ

Fri, 11 Oct 2019 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
SIT questioned former Sonbhadra District Collector for two and a half hours
S.i.t (special Investigation Team)
सोनभद्र में जमीन विवाद की जांच कर रही एसआईटी के सामने बृहस्पतिवार को पूर्व जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल पेश हुए। एसआईटी ने अंकित से लगभग ढाई घंटे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई सवालों का जवाब अंकित ठीक से नहीं दे पाए।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 2010 बैच के आईएएस अंकित अग्रवाल से दर्जन भर से अधिक सवालों की सूची एसआईटी ने तैयार की थी। इसमें प्रमुख रूप से जमीन से संबंधित दो अपील के बारे में पूछा गया जिसमें एक का निस्तारण मेरिट के आधार पर न करते हुए जिलाधिकारी द्वारा तकनीकी आधार पर किया गया था। 
विज्ञापन


यह अपील जमीन स्थानांतरित करने को लेकर थी। जबकि जमीन स्थानांतरित न करने की पूर्व की अपील पर जिलाधिकारी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया। क्या ऐसा किसी दबाव में किया गया? विवाद वाले दिन डीएम बंगले पर क्या कर रहा था अभियुक्त?
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी के सूत्रों का कहना है कि अंकित अग्रवाल से पूछा गया कि 18 जुलाई को घटना वाले दिन जब मौके पर जमीन कब्जा करने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे, उसी पक्ष का एक व्यक्ति घटना के समय जिलाधिकारी आवास पर क्या कर रहा था? सूत्रों का कहना है कि अंकित अधिकतर सवालों पर अपना बचाव करते नजर आए।


14 को अमित से होगी पूछताछ
अंकित अग्रवाल से ठीक पहले सोनभद्र में जिलाधिकारी रहे अमित कुमार सिंह से 14 अक्तूबर को पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस का कोई खास रोल अब तक एसआईटी को नहीं मिला है। पुलिस द्वारा घटना वाले दिन भले ही लापरवाही रही हो लेकिन पूर्व में इस जमीन घोटाले में पुलिस की कोई खास भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed