{"_id":"5ae2214c4f1c1b58098b693a","slug":"sit-imposed-serious-charges-on-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां की वजह से जल निगम को लगी 37.50 लाख रुपये की चपत, एसआईटी ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां की वजह से जल निगम को लगी 37.50 लाख रुपये की चपत, एसआईटी ने लगाए गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
सपा सरकार में जल निगम में विभिन्न पदों पर हुई भर्तियों में घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने तत्कालीन नगर विकास मंत्री व जल निगम के चेयरमैन मो. आजम खां पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
एसआईटी की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप है कि आशुलिपिकों की भर्ती परीक्षा निरस्त करने से जल निगम को 37.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसा आजम खां द्वारा जानबूझकर किया गया।
विज्ञापन
एसआईटी का आरोप है कि जल निगम के अध्यक्ष की हैसियत से आजम खां ने निगम के प्रबंध निदेशक व परीक्षा कराने वाली कंपनी अप्टेक लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ दुरभि संधि कर पद और अधिकार का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
उन्होंने छल पूर्वक भर्ती प्रक्रिया को अनियमित व अवैधानिक तरीके से संपन्न कराया। आजम की ही मिलीभगत से अप्टेक कंपनी, जल निगम के तत्कालीन एमडी, तत्कालीन नगर विकास सचिव व विशेष कार्याधिकारी आफाक ने भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई पूरी की।