जहरीली शराब कांड: जांच के लिए एसआईटी गठित, दो सीओ निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इन दोनों घटनाओं की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठित कर दी गई है। साथ ही सहारनपुर और कुशीनगर के दो क्षेत्राधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि जहरीली शराब से मौतों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी के अध्यक्ष एडीजी रेलवे संजय सिंघल होंगे। जबकि सहारनपुर के कमिश्नर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, आईजी सहारनपुर शरद सचान, गोरखपुर के कमिश्नर अमित गुप्ता और आईजी जय नारायण सिंह सदस्य होंगे।
एसआईटी को दस दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने बताया कि 6 से 10 फरवरी के बीच जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच यह एसआईटी करेगी। इस दौरान एसआईटी मृतकों के परिजनों के भी बयान दर्ज करेगी। अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में सहारनपुर में सीओ देवबंद सिद्घार्थ और कुशीनगर में तमकुही राज के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन न करने, लापरवाही, उदासीनता और शिथिल पर्यवेक्षण का दोषी पाया गया है। निलंबन के दौरान यह दोनों ही अधिकारी लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय से अटैच रहेंगे।
अवैध शराब को लेकर अभियान
अब तक 882 मुकदमे, 45194 लीटर शराब बरामद, 348 गिरफ्तार।
अवैध शराब को 8 फरवरी से अबतक 882 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब तक की गई कार्रवाई में 45194 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही 234005 लीटर अवैध लहन बरामद किया गया है। इन मामलों में कुल 348 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले दिन 297 केस दर्ज किए गए थे जिसमें 181 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।