{"_id":"66ce0a1afe02cacfcd0595c8","slug":"sir-there-is-no-electricity-in-the-village-since-last-one-month-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106439-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साहेब, एक माह से गांव में नहीं आ रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साहेब, एक माह से गांव में नहीं आ रही बिजली
Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। साहेब, एक माह से गांव में नहीं आ रही बिजली। कई शिकायत के बाद भी अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। जनता दर्शन में केवलपुर के मजरा कसियापुर से आए ग्रामीणों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को फोन कर तत्काल समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट कक्ष में मंगलवार डीएम व पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। विशुनपुर चंदन भारी के मजरा बाबूपुरवा से आए ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की मांग की। वहीं कोटवा के मजरा केशवपुर व मझौवा के ग्रामीणों ने डीएम से गांव को मुख्य मार्ग तक जोड़ने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
यहां कुल 22 मामले आए जिसका निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। पुलिस कार्यालय पहुंचे सोनवा के कसियापुर के मजरा बैदौरा निवासी सुखराम ने गांव के ही एक परिवार पर प्रधान की सह पर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। गिलौला के औरैया निधान से आए राजकुमार ने अपने बड़े भाई पर समझौता न मानने, रास्ता अवरुद्ध करने व विरोध पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वहीं बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के लखहिया निवासी जैतून निशा उर्फ शबीना ने हरदत्त नगर गिरंट के पटपरगंज निवासी पति सलमान व सास ससुर पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने, तलाक देकर दूसरा निकाह करने का आरोप लगा। यहां कुल 22 मामले आए। इसमें चार भूमि विवाद, छह पारिवारिक विवाद व 12 अन्य विवाद से संबंधित थे। जिसका निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। संवाद