{"_id":"66ca1b982720b0c62a04defc","slug":"sir-the-husband-has-been-implicated-in-dowry-death-get-the-investigation-done-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106406-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साहब, पति को दहेज हत्या में फंसाया है, जांच करवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साहब, पति को दहेज हत्या में फंसाया है, जांच करवा दीजिए
Sat, 24 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। साहब, पति को दहेज हत्या में फंसाया है, इसकी जांच करवा दीजिए। शनिवार को थाना समाधान दिवस में मल्हीपुर के लालबोझा निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी पारस नाथ ने कहा कि दो अगस्त को उसकी देवरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में उसके पति को गलत तरीके से फंसाया गया है। जिसकी पुन: जांच कराई जाए।
साहब, पत्नी मायके से नहीं आ रही है, बुलवा दीजिए
थाना समाधान दिवस में कुल 54 मामले आए। इनमें से दो मामलों का निस्तारण हुआ। सोनवा थाना क्षेत्र के बहोरवा निवासी प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि उसका विवाह सिरसिया थाना क्षेत्र के बिल्ली विशंभरपुर निवासी रामगोपाल की पुत्री तारावती से हुआ, जो काफी दिनों से अपने मायके से नहीं आ रही है। जिसे विदा कराया जाए।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवा के मजरा गोडि़यनपुरवा निवासी हसीना पुत्री छेदी ने पति इदरीश, ससुर उदयराज, सास शकुंतला, देवर ननकने, लक्के व परिवार के ही बडकऊ पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगाने, दहेज में टीवी, दो बीघा भूमि, 50 हजार नकदी व फ्रिज कूलर मिलने के बाद ही वापस ससुराल ले जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी निजामुद्दीन पुत्र ताहिर अली गांव के ही छोटे खान व हजरत अली पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं सिरसिया के कमदा निवासी सलमान ने थाना क्षेत्र के मसहा कला निवासी रामलाल पर आरोप लगाया कि रामलाल ने ईंट पाथने के लिए उससे 75 हजार रुपये लिए थे। अब न तो वह ईंट पाथने रहा है और न ही पैसा वापस दे रहा है। पैसा मांगने पर धमकी दे रहा है। ऐसे में बकाया पैसा दिलाने की मांग किया है। इसी तरह जिले भर के थानों में कुल 54 मामले आए। इनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। संवाद