फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sir... the bullies blocked the road to 123 houses

Lucknow News: साहब... दबंगों ने बंद कर दिया 123 घरों का रास्ता

Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sir... the bullies blocked the road to 123 houses
रायबरेली/ऊंचाहार। जिले में हुए सोमवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने अपनी फरियाद अफसरों के सामने रखीं तो अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया। कोटरा बहादुरगंज गांव के ग्रामीण पवन कुमार, रज्जन लाल, मीना कुमारी, राजेश, रवि प्रकाश आदि ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ऊंचाहार एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी के सामने बरसों पुराना रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


सबने कहा कि दबंगों ने 123 घरों को जाने के रास्ते को बंद कर दिया है। तहसील प्रशासन ने पूर्व में कब्जा हटवाया, लेकिन दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया। एसडीएम ने लेखपाल व पुलिस को जांच कर रास्ता खुलवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा मकवापुर गांव के सज्जन लाल ने गांव की सरकारी नाली व कब्रिस्तान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की फरियाद की। एसडीएम ने 25 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील में डीएम हर्षिता माथुर ने 62 शिकायतों को सुनकर मौके पर आठ मामलों को निस्तारित किया। माधवपुर निनैया निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उसकी भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया तो रसूलपुर निवासी राजू निर्मल ने पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की गुहार लगाई।

राजापुर चकबीबी निवासी विपिन तिवारी ने छत पर साउंड लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। छतोह के ठाकुर प्रसाद मौर्या ने भी गांव के कई व्यक्तियों पर रास्ते को बंद कराने का आरोप लगाया।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम सचिन यादव ने 21 शिकायतों को सुनकर मौके पर चार मामलों को निस्तारित किया। कुशमहुरा निवासी भूपेश मिश्रा ने महराजगंज-इन्हौना मार्ग की बदहाल बताई। बेलवा गांव निवासी उमेश कुमार ने विकलांग पेंशन और ट्राई साइकिल की गुहार लगाई।


सदर तहसील में एसडीएम प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने 45 शिकायतों को सुनकर मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा डलमऊ व लालगंज तहसीलों में भी अधिकारियों ने लोगों की फरियादों को सुना। 210 शिकायतों में मौके पर 27 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed