{"_id":"695ccba1bf783565b205a169","slug":"sir-preliminary-list-of-voters-in-uttar-pradesh-will-be-released-today-names-have-b-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SIR: यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी...वेबसाइट पर चेक करें नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी...वेबसाइट पर चेक करें नाम
Tue, 06 Jan 2026 03:11 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:11 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं। छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
SIR
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए।
विज्ञापन
6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया
दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है।
Trending Videos
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
- फोटो : ANI
एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकेंगे
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकते हैं। एक अक्तूबर से जो एलिजेबल हो रहे हैं, वे फार्म भर सकते हैं। जिनका फॉर्म मिला है, उनकी मैपिंग नहीं है। उन्हीं को नोटिस दिया जाएगा। छह मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।वेबसाइट से सीधे अपना नाम देख सकते हैं
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आप वेबसाइट से सीधे अपना नाम देख सकते हैं। 27 अक्टूबर 2025 से प्रक्रिया शुरू हुई। 4 नवंबर से पहला चरण शुरू हुआ। उस वक्त 15 करोड़ 30 हजार 92 मतदाता थे। सभी का गणना प्रपत्र प्रिंट आउट लिया था। प्रपत्र घर-घर जाकर दिए गए।पहले एक सप्ताह के लिए समय बढ़ाया गया। फिर 11 दिसंबर को गणना चरण समाप्त होना था। 2.97 लाख नाम हट रहे थे, इसके लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया।
SIR
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
3 स्टेप में ऐसे देखें नाम
- चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in/download-eroll) पर जाएं।
- राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करें।
- अपना बूथ सेलेक्ट करें और ड्राफ्ट सूची डाउनलोड कर लें।
शिफ्ट करने वाले वोटरों की संख्या 2.17 करोड़
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 15 करोड़ के ऊपर जो मतदाता थे उसमें उन्होंने खुद या परिवार के किसी ने हस्ताक्षर करके दिया वह थे। पुरानी मतदाता सूची का लगभग 81 प्रतिशत लोगों ने साइन करके वापस किया और जिन्होंने नहीं दिया वह लगभगत 18 प्रतिशत हैं।जिन्होंने नहीं दिए वापस फॉर्म उनके कई कारण थे। मृतक वोटरों की संख्या 46.23 लाख थी और स्थांतरित, यानि शिफ्ट करके जो वोटर चले गए हैं उनकी संख्या 2.17 करोड़ है। वहीं जो एक से ज्यादा स्थान पर नाम दर्ज पाए गए 25.47 लाख थे। जिनका नाम ड्राफ्ट में नहीं आया वह कुल 2.89 करोड़ हैं।