{"_id":"5ee781e8c6eaf96fef1a98d4","slug":"sipahi-video-viral-while-taking-bribe-from-people-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: चरस तस्करी में फंसाने के लिए घूस लेते सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: चरस तस्करी में फंसाने के लिए घूस लेते सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित
Mon, 15 Jun 2020 07:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेता सिपाही।
- फोटो : amar ujala
चरस तस्करी में फंसाने के लिए सिपाही की ओर से पांच हजार रुपये घूस लेने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई तो प्रथम दृष्टया प्रकरण सही पाया गया। सिपाही को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले देहात कोतवाल को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली देहात में केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच सीओ सिटी टीएन दूबे को सौंपी गई है। पूरे प्रकरण की जांच एसपी ने एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सिपाही से भोला नाम के युवक को न छूटने की बात कह रहा है। इस पर सिपाही युवक को भरोसा दिलाते हुए कह रहा है कि भोला को एक किलो 50 ग्राम चरस की तस्करी लगाकर भेजा हूं। यहां से उसकी जमानत नहीं होगी।
विज्ञापन
दूसरे किसी आदमी को भी भेजने के लिए तैयारी की गई थी, लेकिन चरस की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। भोला को चरस तस्करी लगाकर जेल भेजने के लिए सिपाही पांच हजार रुपये लेते हुए वीडियो में दिखाई पड़ रहा है। एक हजार रुपये पहले ले चुका था। सिपाही द्वारा पैसा लेकर फर्जी चरस तस्करी में फंसाकर जेल भेजने का वीडियो सोमवार को जब वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
एसपी विपिन मिश्रा ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। सिपाही के खिलाफ कोतवाली देहात में कोतवाल की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में देहात कोतवाल मनोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।