{"_id":"5f6af44ad11da301ea7a979e","slug":"sipahi-made-ruckus-in-wine-party-in-bahraich-eight-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पार्टी में खाकीधारियों का जमकर हंगामा, आपस में की मारपीट, आठ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पार्टी में खाकीधारियों का जमकर हंगामा, आपस में की मारपीट, आठ निलंबित
Wed, 23 Sep 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बहराइच के रिसिया थाने में एक सिपाही द्वारा दी गई शराब पार्टी में खाकीधारियों ने जमकर हंगामा किया और आपस में मारपीट कर खूब बवाल किया। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने आठ सिपाहियों को निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन
दरअसल, रिसिया थाने में तैनात सिपाही महीप शुक्ला के आवास पर 20-21 सितंबर की रात पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में थाने के ही सिपाहियों का निमंत्रण था।
विज्ञापन
सिपाहियों ने पहले जमकर शराब पी और फिर नशा चढ़ते ही खूब बवाल किया। गालीगलौज के बाद एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। बुधवार को प्रकरण की जानकारी एसपी डाक्टर विपिन मिश्रा को हुई।
विज्ञापन
एसपी ने रिसिया थाने में तैनात सिपाही महेश शुक्ला, राजेश यादव, अमित यादव, अजय यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, अफजल खान व पवन यादव को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही के घर पार्टी का आयोजन कर शराब पीकर हंगामा और मारपीट करने का मामला संज्ञान में आते ही आठ सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन