फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sipahi line hazir

खून से लथपथ भाई बहन को चौकी से टरकाने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
Sipahi line hazir
etoja ke narosa me marpeet me ghyal yoawak sarukh or uske bahan sabnam
खून से लथपथ भाई-बहन को चौकी से टरकाने वाला सिपाही लाइन हाजिर, चार आरोपी गिरफ्तार

इटौंजा के महिगवां इलाके के नरौसा गांव में सोमवार रात आपसी मारपीट के बाद मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे खून से लथपथ भाई-बहन को सिपाही ने थाने जाकर केस दर्ज कराने की बात कह टरका दिया।
घायलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिपाही राहुल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही इंस्पेक्टर महेश चंद्र व महिगवां चौकी इंचार्ज अमर बहादुर को फटकार लगाई।

उन्होंने थाने-चौकी पर आने वाले पीड़ितों और आगंतुकों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। उधर, एसएसपी की फटकार के बाद इटौंजा पुलिस ने मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नरौसा गांव में सोमवार रात बच्चों के आपसी झगड़े में दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में शाहरुख व उसकी बहन शबनम घायल हो गए थे। रात को ही शाहरुख और शबनम खून से लथपथ हाल में महिगवां चौकी पहुंचे जहां सिपाही राहुल मिला।
घायल भाई-बहन ने कार्रवाई की मांग की। सिपाही ने उनकी हालत देखने के बाद भी उपचार मुहैया कराने के बजाए थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने की सलाह देते हुए टरका दिया। पुलिस के इस संवेदनहीन रवैए का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में खून से सनी शबनम भाई की गोद में बार-बार बेहोश होते दिख रही है।
जबकि पुलिसकर्मी उसकी कोई मदद नहीं कर रहे। पीड़ितों का कहना है कि वह करीब डेढ़ घंटे तक चौकी से थाने के बीच चक्कर काटते रहे पर सुनवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मामला अफसरों तक पहुंचा और उन्होंने कार्रवाई शुरू की।

एसएसपी ने सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया और शाहरुख की तरफ से केस दर्ज करने का आदेश दिया। शाहरुख ने इस्माल, यूनुस, शकील और उस्मान के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया जबकि घायल शबनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed