फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sipahi bharti october 2018 examination result.

सिपाही भर्ती 2018: अंतिम चयन सूची जारी करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में, जल्द जारी होगा परिणाम

Mon, 24 Feb 2020 08:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
sipahi bharti october 2018 examination result.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018 के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही अंतिम चयन सूची जारी करेगा। भर्ती बोर्ड ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीसीएस से डाटा मिलान पूरा होने के बाद इसे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अंतिम चयन सूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। भर्ती बोर्ड ने अपनी कार्रवाई पूरी भी कर ली है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीसीएस से डाटा का मिलान किया जा रहा है। जल्द ही यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि अंतिम चयन परिणाम जारी होने में अभी और कितने दिन लग सकते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोशिश पूरी की जा रही है। इसी सप्ताह 29 फरवरी से पहले अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस भर्ती से संबंधित परीक्षा पिछले साल के शुरुआत में ही पूरी हो गई थी। बीते दिसंबर और जनवरी में दौड़ व अभिलेखों के सत्यापन की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed