फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Singal paper of hindi and sangeet in sanskrit schools.

संस्कृत शिक्षा परिषद : हिंदी व संगीत के होंगे एक-एक पेपर, नौ स्ववित्तपोषित विद्यालयों को दी गई मान्यता

Tue, 11 Apr 2023 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Apr 2023 11:34 AM IST
सार

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और नए सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर को भी हरी झंडी दे दी गई।

विज्ञापन
Singal paper of hindi and sangeet in sanskrit schools.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में अब हिंदी व संगीत के एक-एक पेपर होंगे। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया। साथ ही नौ स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता, मूल्यांकन राशि बढ़ाने और नए सत्र 2023-24 के एकेडमिक कैलेंडर को हरी झंडी भी दी गई।

विज्ञापन


प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा भगौती सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमतीनगर में बैठक संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि उत्तर मध्यमा में हिंदी सामान्य व हिंदी साहित्य के दो पेपर की जगह अब एक ही पेपर रखा जाए। वहीं, कंठ संगीत व वाद्य संगीत के जो अलग-अलग पेपर थे, उन्हें भी एक पेपर में क और ख करने का निर्णय लिया गया। नौ नए स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता से प्रदेश में इनकी संख्या 282 हो जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा से नहीं बनी बात, अब सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, राजभर ने सुनाया ये फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीफार्मा-डीफार्मा कॉलेजों की संबद्धता और एनओसी की होगी जांच, जिलास्तर पर जांच कमेटी गठित


विद्यालयों की वेबसाइट बनेगी
सचिव परिषद राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि बैठक में सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपनी वेबसाइट तैयार करें। इस वेबसाइट पर विद्यालय की सभी आवश्यक सूचनाएं व जानकारी अपलोड करें। बैठक में अप्रैल के अंत तक इस सत्र का परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed