फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindhi Society: Officials met Basic Education Minister

सिंधी समाज: बेसिक शिक्षा मंत्री से मिले पदाधिकारी, कहा-किया जाए पाठ्यक्रम में झूलेलाल की जीवनी में सुधार

Sat, 14 Oct 2023 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2023 11:01 PM IST
सार

जानकारी हो कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान सत्र में कक्षा 6 की पाठ्य पुस्तक ‘महान व्यक्तित्व’ में भगवान झूलेलाल जी की जीवनी प्रकाशित की है, जिसमें कुछ स्थानों पर सुधार होने की आवश्कता है।

विज्ञापन
Sindhi Society: Officials met Basic Education Minister
शिक्षा मंत्री से मिलते सिंधी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंधी समाज शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनके आवास पर मिला। सिंधी समाज के विभिन्न संगठनों के मुख्य पदाधिकारियों में अशोक मोतियानी, पटेलदास हिरवानी, अशोक चांदवानी, सुधाम चंदवानी, श्याम कृष्णानी, दीपक लालवानी व नीरज हिरवानी सहित सभी ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें भगवान झूले लाल जी पर छपी जीवनी में सुधार करने संबंधी मांग रखी।
विज्ञापन


 जानकारी हो कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान सत्र में कक्षा 6 की पाठ्य पुस्तक ‘महान व्यक्तित्व’ में भगवान झूलेलाल जी की जीवनी प्रकाशित की है, जिसमें कुछ स्थानों पर सुधार होने की आवश्कता है। कुछ दिन पूर्व ही लखनऊ में सिंधु भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय संगोष्ठी’ कार्यक्रम में देश भर से प्रतिभाग करने वाले सिंधी समाज के विद्वान प्रतिनिधियों ने भगवान झूले लाल जी की जीवनी में छपी त्रुटियों को संशोधित करने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। सिंधी समाज की इस मुलाकात में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अधिकारयों को निर्देश देकर इसे ठीक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed