{"_id":"64d63881a22a232ede013bae","slug":"sindhi-families-are-being-tortured-in-pakistan-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोश: पाकिस्तान में प्रताड़ित हो रहे हैं सिंधी परिवार, डिप्टी सीएम से मिलकर लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोश: पाकिस्तान में प्रताड़ित हो रहे हैं सिंधी परिवार, डिप्टी सीएम से मिलकर लगाई मदद की गुहार
Fri, 11 Aug 2023 07:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:02 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सिंधी संगठन के प्रतिनिधि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिंधी संगठन के प्रतिनिधि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया की पाकिस्तान में हिंदू सिंधी परिवारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व सिंधी समाज के मुखिया का खुलेआम अपहरण कर लिया गया है जिसका वीडियो पाकिस्तान से होकर अब देश में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुखिया जी को खुलेआम मारा पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में वह सिंधी समाज से विनती कर रहे है की हमें बचाइए। यह घटना बेहद शर्मनाक है। पैसे मांगने के साथ उन पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए | देश भर की मिडिया खबरों के अनुसार हाल ही में हिंदू सिंधी परिवारों की लड़कियों का अपहरण कर धर्म परिवर्तन करवाकर उनकी जबरन मुस्लिम परिवार में शादियां करवाई जा रही है।
विज्ञापन
हिंदू सिंधी समाज के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। सिंधी समाज की प्रॉपर्टी, घर, दुकान सभी पर कब्जा किया जा रहा है। हिन्दू समाज का उत्पीड़न खुलेआम हो रहा है इससे भारत के हिन्दू समाज व सिंधी समाज में बहुत आक्रोश व्याप्त है। पाकिस्तान सरकार को इस विषय में अल्टीमेटम देने की जरूरत है।
विज्ञापन
उतर प्रदेश सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, तरुण संगवानी, अनिल बजाज, किशन चंद बंबानी, चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी, सतेन्द्र भवनानी, श्याम किर्षनानी, पुनीत लाल चंदानी, दीपक लालवानी, हंसराज राजयपाल, सहित पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के माध्यम से भारत सरकार के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के नाम से ज्ञापन देते हुए आक्रोश प्रकट किया।