{"_id":"6606f820b0ababc193015761","slug":"sindhi-community-plans-to-celebrate-jhoolela-jayanti-and-pledge-to-vote-in-election-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhoolelal Jayanti: भगवान झूलेलाल जयंती पर दो दिन सिन्धी व्यापारी खरीदारी पर भी छूट देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhoolelal Jayanti: भगवान झूलेलाल जयंती पर दो दिन सिन्धी व्यापारी खरीदारी पर भी छूट देंगे
Fri, 29 Mar 2024 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लिया संकल्प।
- फोटो : amar ujala
भगवान झूलेलाल जी की जयंती की तैयारियों पर शुक्रवार को झूलेलाल मंदिर इंदिरा नगर में चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है की 10 अप्रैल को झूलेलाल वाटिका में सिंधी समाज के भव्य आयोजन में मुंबई के सिंधी कलाकार म्युजिकल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। झूलेलाल जयंती में 2 दिन सिन्धी व्यापारी खरीदारी पर छूट भी देंगे।
विज्ञापन
इस बार साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाटिका में 60 से ज्यादा सिंधी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे जिससे सिंधी में बोल कर कूपन द्वारा ही सामान दिया जायेगा। इसके अलावा शोभा यात्रा में इस बार ड्रेस कोड में सिंधी महिलाएं भी कलश यात्रा निकालेंगी।
विज्ञापन
चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले की तैयारियों के साथ ही उतर प्रदेश सहित लखनऊ में होने वाले मतदान में सिंधी समाज इस बार बढ़ चढकर हिस्सा लेगा। संगठन के सिंधू सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने संयुक्त रूप से बैठक में मौजूद बड़ी तादात में सिंधी समाज को शपथ दिलाते हुए कहा लखनऊ की शान में 20 मई को वोट करेंगे और करवाएंगे, अपना फ़र्ज़ निभायेंगे। लखनऊ की शान में खूब जमकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मोहनदास लाधनी, मुरलीधर आहूजा, श्याम कृष्नानी, अशोक चंदवानी, सतीश लखवानी रतन मेघानी, संजय जेसवानी, हंसराज राजपाल, नानक चंद लखमानी, राजू जसवानी, राम बलानी, किशन चंद भम्बानी, राजाराम भगवानी, गुलाब जसवानी, मन्नू तेजवानी इंदर कालानी, धर्मपाल राजपाल, सुरेश छबलानी,विक्की दयालानी, गौतम राजपाल, आनंद खत्री, प्रहलाद गुरनानी, मनीश अहूजा, अमरनाथ चौधरी, नितेश मन्ध्यान, गौतम राजपाल, सतीश लखमानी, वासुदेव कारडा, मनोहर रायचंदानी, पुनीत लालचंदानी, पुरषोत्तम घावरी, सुरेश तेजवानी, विनय मलानी, हंसराज मनवानी, हँसराज चन्दनी सहित सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया और पूरे सिंधी समाज से अपील भी की है।