{"_id":"6704f95768c5667350040e1e","slug":"sindhi-community-demands-holiday-on-lord-jhulelal-birth-anniversary-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती पर अवकाश की मांग की, उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती पर अवकाश की मांग की, उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Tue, 08 Oct 2024 02:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:50 PM IST
सार
सिंधी समाज ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की और भगवान झूलेलाल की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से भगवान झूलेलाल जयंती पर अवकाश की मांग कर रहे सिंधी समाज ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदेश में सिंधी अकादमी के गठन की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अकादमी के गठन के अभाव में रुके हुए हैं, इसलिए इसका गठन शीघ्र किया जाना चाहिए।
सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती पर प्रदेश में अवकाश घोषित करने की भी मांग की।
उन्होंने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में इस दिन अवकाश घोषित है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भी भगवान झूलेलाल जयंती के दिन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, चेयरमैन श्याम कृष्णानी, चेट्टी चंद मेला कमेटी के संरक्षक अशोक चांदवानी, जगत होइआनी और पंजाबी समाज के अनिल बजाज भी मौजूद थे। सिंधी समाज ने हरियाणा और जम्मू के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर पार्टी नेतृत्व को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन