{"_id":"5fa425965fa20b384b101390","slug":"simplify-the-process-of-life-certificate-for-pensioners-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाएं : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाएं : योगी
Thu, 05 Nov 2020 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सुगम और सहज बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के संबंध में ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए इस व्यवस्था को पेंशनर्स के लिए सुविधाजनक बनाया जाए। इससे पेंशनधारक घर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आसानी से पेंशन प्राप्त करते रहेंगे।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डाक विभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण/डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा उनके द्वार पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत डाकिये/ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा स्मार्ट फोन और बायोमैट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए खाताधारक के द्वार पर ही बैंकिंग सेवाएं मुहैया करायी जा रही हैं। इसी क्रम में डाकिये तथा ग्रामीण डाक सेवक अब पेंशनधारकों के जीवन प्रमाण पत्र उनके द्वार पर ही बनाने के लिए अधिकृत किए गए हैं, शर्त यह है कि उनकी पेंशन स्वीकर्ता अथॉरिटी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट स्वीकार करने में सक्षम हों।
प्रवक्ता ने कहा कि पेंशनधारक इस सुविधा का उपयोग करते हुए अब अपने जीवन प्रमाण पत्र डाकिये/ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से बनवा सकते हैं। इससे उन्हें इस कार्य के लिए कोषागार, बैंक आदि जाने की आवश्यकता नहीं होगी।