फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Silence in the residential complex

Lucknow News: आवासीय परिसर में सन्नाटा, बात करने से कतरा रहे पड़ोसी

Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Silence in the residential complex
सभी में घटना को लेकर दिखा भय, आरव के स्कूल में नहीं की गई छुट्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। आरेडिका के डॉ. अरुण सिंह के आवास नंबर 4001 और आसपास के आवासों में बुधवार को सन्नाटा पसरा था। घर की घंटी बजाने पर भी सुबह कोई बाहर नहीं निकला। कोतवाली की ओर ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों के अलावा आसपास दूर-दूर तक कोई नहीं दिखाई दिया। सभी में घटना को लेकर दहशत दिखी।
मंगलवार की रात घटना के बाद बाहर मौजूद कुछ पड़ोसियों ने बताया कि डॉ. और सभी के प्रति उनका व्यवहार ठीक था। सभी आश्चर्यचकित हैं कि डॉक्टर ने ऐसा कैसे और क्यों कर डाला। ज्ञानदा बाल मंदिर में मृतक डॉक्टर का बच्चा आरव पढ़ता था। स्कूल बुधवार को खुला रहा। दर्दनाक घटना के बाद भी स्कूल में छुट्टी नहीं की गई। साथी बच्चे आरव की मौत से उदास रहे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर नहीं आए जीएम
मंगलवार की रात 11 बजे से फैल रही इस खबर के बाद जीएम पीके मिश्रा मौके पर नहीं पहुंचे। सूचना के बाद पीसीएमई एसएस कलसी आए और कुछ देर तक वहां रहने के बाद चले गए। पीसीएमओ एम सकरवाल वहां देर रात तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed