{"_id":"5af338154f1c1b86098b93c6","slug":"sidharthnath-singh-press-conference-on-his-five-days-usa-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनियां करेंगी यूपी में भारी निवेश : अमेरिका यात्रा से लौटे स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी कंपनियां करेंगी यूपी में भारी निवेश : अमेरिका यात्रा से लौटे स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कंपनियां यूपी में भारी मात्रा में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। बोइंग और एफ-16 बनाने वाली लाकहीट मार्टिन ने जेवर एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) बनाने का प्रस्ताव दिया है। हनीवेल डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए इच्छुक है। जबकि स्टेनफोर्ड विवि ने जेई-एईएस की रोकथाम के लिए एमओयू करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
यह जानकारी अमेरिका की पांच दिनी दौरे से लौटे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को सचिवालय भवन में मीडिया को दी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईटी कंपनियां इंटेल, ओरेकल, सिस्को व थैलिस ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में डाटा सेंटर बनाने के लिए रुचि दिखाई है। वहीं ई मार्केटिंग पोर्टल अमेजन ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के अंतर्गत आने वाले उत्पादों में इच्छा जताई है। अमेजन के सीनियर वाइस प्रसेडेंट जय कार्ने ने बताया कि यूपी में निर्मित खादी पहले ही उनके पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
वहीं, स्टेनफोर्ट विवि ने प्रदेश में ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा जन स्वास्थ्य सुविधाओं में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी कानपुर और बीएचयू के आईटी के पूर्व छात्रों से वार्ता की। इसमें दोनों जगहों पर एक-एक स्टार्ट अप एक्सीलेटर संचालित किया जाएगा। गुआवस के अध्यक्ष अनुकूल लखीना से नोएडा में डाटा सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में आर्टीफिशियल इंजेलीजेंस को प्रोत्साहित करने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना में रुचि दिखाई। अमेरिका में उनके साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित सिंह भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।