फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   side story on narendra modi speech in amethi

'सलीके' से तल्ख हुए मोदी, क्या हैं इसके मायने

Tue, 06 May 2014 09:33 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
side story on narendra modi speech in amethi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पांचवें चरण का चुनावी शोर थमने से ठीक पहले गांधी परिवार के गढ़ में उन्हीं की स्टाइल में सभी सवालों के जवाब दिए, पलटवार भी किया लेकिन सलीके से।

विज्ञापन


गांधी परिवार के गढ़ में मोदी के इस रुख के कई मायने हैं। अमेठी में भाजपा के पक्ष में बने माहौल को वोट में तब्दील करने के लिए वे तीखेपन से बचे।

पढ़ें- 'कांग्रेस चिंता न करे, मेरे चाय बेचने का सामान तैयार है'
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी को न तो शहजादा कहा और न ही युवराज। अमेठी से उसी तरह भावनात्मक रिश्ता कायम करने की कोशिश की, जैसे राहुल या प्रियंका करते हैं।

अपना भाषण विकास पर केंद्रित रखा। यह भी समझाने की कोशिश की कि अमेठी के विकास के लिए स्मृति की जीत क्यों जरूरी है?

मां-बेटे और बेटी, किसी को नहीं बख्‍शा

side story on narendra modi speech in amethi

कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के अघोषित प्रत्याशी राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में नरेंद्र मोदी के तरकश से कौन से तीर निकलते हैं, इस पर राजनीतिक पंडितों की नजरें टिकी थीं।

रैली में जुटी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए मोदी पूरी रौ में दिखे। उन्होंने अमेठी से किए गए प्रियंका के सवालों का जवाब देने के लिए यहीं की धरती को उपयुक्त जगह माना।

पढ़ें- प्रियंका ने मोदी को चुनौती देने से किया इनकार

मोदी ने सोनिया और राहुल का नाम तो लिया लेकिन जवाब और पलटवार के बावजूद प्रियंका का नाम लेने से परहेज बरतते दिखे।

उन्होंने मां, बेटे और बेटी में किसी को बख्शा नहीं, लेकिन शालीन अंदाज में निशाने पर लिया। राहुल के लिए बहन प्रियंका के कवच को तोड़ने के लिए स्मृति को अपनी छोटी बहन बताया।

बदलकर रख दूंगा को अमेठी को

side story on narendra modi speech in amethi

अमेठी के लोगों से भावनात्मक रिश्ता बनाने के लिए मोदी ने कहा, मैंने तय किया है, 60 महीने में ऐसा बदलाव कर दूंगा कि आने वाले दिनों में दुनिया भर के विश्वविद्यालय यहां केस स्टडी करने आएंगे।

सबसे पिछड़े जिलों के विकास का रास्ता अमेठी दिखाएगा। मोदी ने गांधी परिवार के अहंकार पर भी चोट की।

प्रियंका का नाम लिए बिना कहा, वह कहती हैं कौन स्मृति? मां-बेटे (सोनिया-राहुल) भी शुरू में उनका (मोदी का) नाम ही नहीं लेते थे।

उन्होंने कहा, अहंकार जब सातवें आसमान पर होता है तो लोग सुध-बुध खो जाते हैं।

प्रधानमंत्री पैदा करने वाले परिवार को बर्दाश्त नहीं हो रहा कि एक गरीब का बेटा उन्हें ललकारेगा। जोश से लबरेज युवाओं से मुखातिब होकर मोदी ने गांधी-नेहरू परिवार को संदेश दिया।

विज्ञापन

बताया, क्यों भेजा स्मृति को अमेठी

side story on narendra modi speech in amethi

कहा, स्मृति को अमेठी भेजने का फैसला उनका था, उन्हें छोटी बहन पर भरोसा है, दूसरों से ज्यादा।

उन्हें गुजरात में राज्यसभा सदस्य के रूप में जिस क्षेत्र में विकास का काम सौंपा, उसे शानदार और जानदार ढंग से निभाया।

तभी तय कर लिया था कि स्मृति को यूपी के सबसे पिछड़े क्षेत्र में भेजेंगे, तब दिमाग में अमेठी नहीं था।

पढ़ें- मोदी के पीछे राम-मंदिर, आयोग ने मांगी सीडी

मोदी ने कहा, उन्होंने राहुल की मुसीबत बढ़ाने के लिए स्मृति को नहीं भेजा। राहुल तो पहले से ही बहुत परेशान हैं।

स्मृति को सबसे बदहाल अमेठी की मुसीबतें कम करने के लिए भेजा है। वे 40 साल से बर्बाद क्षेत्र को संजोने आई हैं, यहां के लोगों को जिंदगी में नई जान फूंकने आई हैं।

उनकी गालियां उन्हें मुबारक

side story on narendra modi speech in amethi

मोदी ने यह साबित करने की कोशिश की कि अमेठी से उन पर तमाम सवाल उठाए गए लेकिन वे इसकी प्रतिक्रिया में कुछ नहीं कहेंगे।

उन्होंने प्रियंका पर निशाना भी साधा, साथ ही उन्हें और गालियां देने का ऑफर भी दे दिया। कहा, वह उनसे कहती हैं कि एबीसीडी बंद करो। वे अमेठी से विकास की एबीसीडी शुरू करेंगे।

सवाल दागा, गुजरात मॉडल पर सवाल करने वाले और मोदी के बाल की खाल उधेड़ने वाले अमेठी का हाल बताएं।

वे किसी को बुरा-भला कहने नहीं आए हैं, उनकी डिक्शनरी की गालियां उन्हें मुबारक। प्रचार के चार दिन और बचे हैं, उनका भी मजा लीजिए। कहा, अच्छा है उनका (गांधी परिवार) गुस्सा निकालने के लिए मोदी काम आया है।

राजपरिवार बनाम गरीब आदमी की जंग

side story on narendra modi speech in amethi

मोदी ने लगातार यह जताने का प्रयास किया कि लोकसभा चुनाव में लड़ाई राजपरिवार बनाम गरीब के बीच हो रही है।

‘ये दिल मांगे मोर’ संबंधी उनकी टिप्पणी पर प्रियंका के कटाक्ष का जवाब उन्होंने सोनिया गांधी से मांगा।

कहा, आपके राजपरिवार ने हम गरीबों के लिए मांगने के सिवा छोड़ा ही क्या है?

रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए जवाब भी दिया, हम मांगते हैं, लूटते तो नहीं। फिर पब्लिक से बार-बार पूछा, मांगने वाला अच्छा है या लूटने वाला ?

वाराणसी भी रहा दिमाग में

side story on narendra modi speech in amethi

मोदी के दिमाग में वाराणसी चुनाव भी रहा। उन्होंने कहा कि मां-बेटे की सरकार को अब कोई नहीं बचा सकता।

वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी को कौमी एकता दल के समर्थन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जेलों से बाहर निकालकर गठबंधन करके राजनीतिक दांव खेलना काम नहीं आएगा।

जेल के पंछी भी कांग्रेस को बचा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वोट कर दिया है, उन्होंने भाजपा की सरकार का शिलान्यास कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed