फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Siddharthnath Singh took a jibe at Priyanka, said - give a reaction on the killing of tribal farmers in Chhattisgarh

सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर तंज, बोले- छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसानों की हत्या पर प्रतिक्रिया बताएं

Sat, 20 Nov 2021 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Nov 2021 08:55 PM IST
सार

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि राजस्थान में किसानों पर लाठी चार्ज हुआ। कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों पर अत्याचार पर प्रियंका दो शब्द बोल दें तो अच्छा रहेगा। कहा कि कारपोरेट कांग्रेस कब से किसानों की चिंता करने लगी।

विज्ञापन
Siddharthnath Singh took a jibe at Priyanka, said - give a reaction on the killing of tribal farmers in Chhattisgarh
सिद्धार्थनाथ सिंह।

विस्तार

कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनका ध्यान छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों की दुर्दशा की ओर दिलाया है। उन्होंने प्रियंका को याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ में बस्तर रेंज में आदिवासी किसानों की हत्या पर उनका कोई बयान नहीं आया। क्या वह बताएंगी कि उनकी पार्टी के कौन कौन से नेता वहां गए थे?

विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि राजस्थान में किसानों पर लाठी चार्ज हुआ। कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों पर अत्याचार पर प्रियंका दो शब्द बोल दें तो अच्छा रहेगा। कहा कि कारपोरेट कांग्रेस कब से किसानों की चिंता करने लगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,‘आपके लिए तो आपके पति रॉबर्ट वाड्रा ही सबसे बड़े किसान हैं, जो कौड़ियों में किसानों की जमीन खरीदकर मुंहमांगे दाम पर बेच देते हैं।’
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने सवाल किया कि देश और प्रदेश में लंबे शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया? प्रियंका को यह भी बताना चाहिए न कि यूपी की एक घटना को बार-बार उठाना चाहिये जिसमें योगी सरकार उचित एक्शन ले चुकी है। उन्होंने प्रियंका को सुझाव दिया कि वह छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब के किसानों की  चिंता करें तो बेहतर होगा। रही लखीमपुर की घटना की बात तो इस मामले में सरकार वह सब कुछ कर रही है जो उसे करना चाहिए। किसान इस पर सार्वजनिक रूप से संतोष भी जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed