{"_id":"6165dff18ebc3e6299338c9a","slug":"siddharthnath-singh-said-people-have-seen-the-ganga-jamuni-harmony-of-akhilesh-in-the-form-of-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, दंगों के रूप में अखिलेश का गंगा-जमुनी सौहार्द देख चुकी है जनता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, दंगों के रूप में अखिलेश का गंगा-जमुनी सौहार्द देख चुकी है जनता
Wed, 13 Oct 2021 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:50 AM IST
सार
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि फाइव स्टार रथ में अखिलेश को अब दवा, बेड और किसान याद आ रहे हैं। कोरोना संकट में वे घर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि फाइव स्टार रथ में अखिलेश को अब दवा, बेड और किसान याद आ रहे हैं। कोरोना संकट में वे घर से बाहर नहीं निकले। अखिलेश का गंगा-जमुनी सौहार्द सपा शासन में हुए दंगों के रूप में प्रदेश देख चुका है।
विज्ञापन
वहीं योगी सरकार के साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वहीं कोरोना संकट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संक्रमित होने के बाद भी प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में जुटे रहे। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर अखिलेश को ड्राइंग रूम में वापस भेजने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन