फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   siddharth nath singh fleet car met with an accident in faizabad

ट्रक से टकरायी सिद्धार्थनाथ सिंह की पुलिस स्कॉर्ट कार, बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री

Mon, 23 Apr 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
siddharth nath singh fleet car met with an accident in faizabad
हादसे में घायल सिपाही

लखनऊ से बस्ती जा रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की फ्लीट में शामिल पुलिस स्कॉर्ट वाहन सोमवार को ट्रक से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में स्वास्थ्य मंत्री की कार बाल-बाल बचकर निकल गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 28 पर राम सनेहीघाट के पास खड़े ट्रक ने अचानक वाहन हाइवे की ओर मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे काफिले में मंत्री की गाड़ी तो निकल गई, लेकिन उनके पीछे चल रही पुलिस स्कॉर्ट कार ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पाते ही फैजाबाद जिले के सीएमओ अशोक कुमार गुप्त रामसनेहीघाट पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी मवई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल चकपाल वर्मा ने बताया कि हाईवे के किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों में से अचानक एक ट्रक सड़क पर आ गया, जिसमें आगे चल रही मंत्री के स्कॉर्ट और मंत्री की गाड़ी बचकर निकल गई। लेकिन पीछे चल रहा पुलिस दस्ता वाहन ट्रक में पीछे से टकरा गया।


दुर्घटना में चकपाल सिंह निवासी फातियापुर हरदोई व ओम प्रकाश मिश्र निवासी फतेहपुर का इलाज सीएचसी मवई में चल रहा है। वही, स्कॉर्ट चालक संजय यादव और प्रवीण कुमार सिंह का इलाज बाराबंकी के अस्पताल किया गया। मवई थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed