फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SI recruitment examination updates.

दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले बदले गए 16 सेंटर, यहां देखें- नए अपडेट्स

Thu, 07 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
SI recruitment examination updates.

दरोगा भर्ती के लिए होने जा रही ऑनलाइन परीक्षा से ठीक पहले उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 16 केंद्र बदल दिए हैं। इनके स्थान पर नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि जिलों से मिली पुलिस रिपोर्ट के आधार पर इन केंद्रों को बदलने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन


शर्मा ने बृहस्पतिवार को भर्ती बोर्ड मुख्यालय में बताया कि यह परीक्षा पहले 16 जिलों में होनी थी, अब कौशांबी को इसमें जोड़ा गया है। इस तरह 17 जिलों के 114 सेंटर पर ऑनलाइन परीक्षा होगी। सभी जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इनकी एक बैठक भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर हुई। इसमें नोडल अधिकारियों से कहा गया कि पेपर लीक कराने वाले गिरोह, सॉल्वर गैंग, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले और इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले जो भी गिरोह पिछले पांच वर्षों में सामने आए हैं उन पर कड़ी नजर रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में सबसे अधिक सेंटर

SI recruitment examination updates.

शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक 27 सेंटर लखनऊ में हैं जबकि इलाहाबाद में 24 सेंटर हैं। बाकी 15 जिलों में 63 सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक बार बायोमेट्रिक हो जाने के बाद वह परीक्षा केंद्र से परीक्षा समाप्त होने से पहले बाहर नहीं जा सकेगा। परीक्षा तीन पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह पौने 9 बजे से पौने 11 बजे तक, दूसरी पाली साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक और तीसरी पाली सवा 4 बजे से सवा 6 बजे शाम तक होगी। 12 से 20 दिसंबर तक तीनों पालियों में केवल पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जबकि 21 दिसंबर को पहली और दूसरी पाली में पुरुष और तीसरी पाली में महिलाएं परीक्षा देंगी। इसी तरह 22 दिसंबर को तीनों पालियों में महिलाएं परीक्षा देंगी।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी कैमरे की नजर
परीक्षा केंद्र के चप्पे चप्पे पर कैमरे की नजर होगी। अभ्यर्थी को कैमरे के सामने परीक्षा देनी होगी। जो क्षेत्र कैमरे की जद में नहीं होंगे वहां की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम में एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

पेन और पेंसिल भी नहीं ले जा सकेंगे

SI recruitment examination updates.

शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र पर ही निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसी कोई सामग्री लेकर न आएं जिन्हें परीक्षा केंद्र में ले जाने की इजाजत न हो।

परीक्षा केंद्र में पेन, पेंसिल, पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री व पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, स्टेशनरी की चीजें, मोबाइल फोन, कैमरा, डिजिटल घड़ियां, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थबैंड, संचार उपकरण, पर्स, धूप का चश्मा, हैंडबैग और टोपी, कोई भी खाने की वस्तु, पानी की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं है।

अब तक दो लाख लोगों ने डाउनलोड किए प्रवेशपत्र
अब तक दो लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेशपत्र डाउनलोड किए हैं। पहले दिन आ रही दिक्कत को दूर कर लिया गया है। एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन कराने वालों को एक ही स्थान पर परीक्षा की अनुमति होगी। बायोमेट्रिक से इसका मिलान होगा। एक से अधिक जगह परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन रद कर दिया जाएगा।

इन जिलों में बनाए गए सेंटर

SI recruitment examination updates.

लखनऊ, कानपुरनगर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, झांसी, मुजफ्फरनगर, कौशांबी और फैजाबाद।

दरोगा के पद: 3307
कुल अभ्यर्थी-630926 (पुरुष 542124 और महिला 88802)
17 जिलों में 114 परीक्षा केंद्र
हेल्पलाइन नंबर-022-29210400, 0522-2235752, 9454404786

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed