{"_id":"5df7cf7c8ebc3e87aa2c10b8","slug":"shuffling-in-deployment-of-three-ias-and-two-pcs-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः तीन आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल, एक को अतिरिक्त चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः तीन आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल, एक को अतिरिक्त चार्ज
Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सोमवार देर रात तीन आईएएस व दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। दो आईएएस अफसरों का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव सुरेंद्र राम का पूर्व में इसी पद पर लोक निर्माण विभाग में किया गया तबादला निरस्त तथा ग्रामीण पेयजल मिशन के मिशन निदेशक का पदभार हटाते हुए ग्राम्य विकास विभाग में ही बनाए रखा गया है।
विज्ञापन
रेरा के सचिव अबरार अहमद का विशेष सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग एवं मिशन निदेशक नमामि गंगे के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए सचिव रेरा बनाए रखा गया है। प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं पंचायती राज अनुराग श्रीवास्तव को मिशन निदेशक ग्रामीण पेयजल मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों में वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त अजय कुमार अवस्थी का 8 नवंबर को रेरा के सचिव पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।