Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shubhanshu Shukla adjusting to life on earth father said Lucknow is waiting for return of hero

Shubhanshu Shukla Return: पृथ्वी पर तालमेल बैठा रहे शुभांशु शुक्ला, पिता बोले- लखनऊ को नायक की वापसी का इंतजार

Thu, 17 Jul 2025 03:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 03:26 PM IST
सार

Shubhanshu Shukla News: अंतरिक्ष मिशन से सफलतापूर्वक लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर जीवन के साथ तालमेल बिठा रहे हैं। उनके पिता ने कहा कि लखनऊ को नायक की वापसी का इंतजार है। उनके आने पर हम सब लोग उनका भव्य स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla adjusting to life on earth father said Lucknow is waiting for return of hero
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरिक्ष मिशन से सफलतापूर्वक लौटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ को बेसब्री से इंतजार है। वह इस समय अमेरिका के ह्यूस्टन में हैं। वहां पृथ्वी पर अपनी दिनचर्या सामान्य करने के लिए तालमेल बैठा रहे हैं। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शुभांशु के जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुभांशु शुक्ला को प्यार से 'शुक' कहते हैं। वह 18 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रहने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर उतरे हैं। पहले भारतीय और महान अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद शुभांशु आईएसएस पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। फिलहाल, वह ह्यूस्टन में हैं। उनकी पत्नी कामना और उनका छह साल का बेटा कियाश पहले से ही वहां मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

...जब भी वह लखनऊ आएंगे, बड़ा जश्न होगा

उन्होंने कहा कि बेटे की अच्छी देखभाल हो रही है। पृथ्वी पर जीवन के साथ तालमेल बैठाने के लिए यह जरूरी है। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान शुभांशु अपनी इस उपलब्धि पर काफी उत्साहित दिखे। यह उपलब्धि देश के लिए काफी मायने रखती है। देश और लखनऊ की जनता की प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। उनका स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, जाहिर है, जब भी वह लखनऊ आएंगे, बड़ा जश्न होगा। इन दिनों हमारे लिए हर पल जश्न का समय है। पूरा मोहल्ला हमारे साथ खुशियां मना रहा है। वह देश के लिए गौरव हैं। उनके यहां आने से हमारी खुशी और बढ़ेगी। 

अमेरिका से पीटीआई से बातचीत में शुभांशु की पत्नी कामना शुक्ला ने कहा कि हम उनसे मिल चुके हैं। वह हमारे साथ हैं। 'घर वापसी' हो गई है।

विज्ञापन

अपने स्टार पूर्व छात्र को सम्मानित करने की तैयारी में जुटे जूनियर और स्कूल स्टाफ

शुभांशु के पूर्व विद्यालय, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में भी उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। वहां छात्र और स्टाफ अपने स्टार पूर्व छात्र को सम्मानित करने की तैयारी कर रहे हैं। सीएमएस में पढ़ाई कर रहे 12वीं के छात्र आरव सिंह चौहान ने कहा कि मैं अब एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में करिअर बनाने के लिए बेहद प्रेरित हूं। मुझे लगता है कि अंतरिक्ष युवाओं के बीच नया चलन बनने जा रहा है। इसका श्रेय हमारे प्रतिभाशाली सीनियर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को जाता है।

सीएमएस के संचार प्रमुख ऋषि खन्ना ने कहा कि पूरे विद्यालय परिवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु की ऐतिहासिक यात्रा पर गर्व है। उन्होंने युवाओं की कल्पना को जगाया है। यह अच्छी तरह जानते हुए कि उनकी यह अंतरिक्ष यात्रा भारत और उसके आगामी गगनयान कार्यक्रम के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, 70 हजार कर्मचारियों वाला पूरा सीएमएस परिवार और लखनऊ के बाकी लोग उनके आने पर गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

...फिर एक्सिओम और नासा के साथ डीब्रीफिंग होगी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि शुभांसु और इस मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री चिकित्सा और पुनः अनुकूलन प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए 23 जुलाई तक क्वारंटाइन रहेंगे। 24 जुलाई से वह इसरो के साथ चर्चा शुरू करेंगे। इसके बाद एक्सिओम और नासा के साथ डीब्रीफिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed