फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shubhanshu parents reached school to see successful docking of Axiom 4 Mission said we are proud of our son

Axiom 4 Mission: ISS पर सफल डॉकिंग के बाद खुशी से झूम उठे लोग, शुभांशु के माता-पिता बोले- बेटे पर गर्व है

Thu, 26 Jun 2025 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

Axiom 4 Mission की सफल डॉकिंग देखने के लिए शुभांशु के माता-पिता उनके स्कूल पहुंचे। इस मौके पर उनके पिता ने कहा कि बेटे पर गर्व है। वहीं मां ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम डॉकिंग कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Shubhanshu parents reached school to see successful docking of Axiom 4 Mission said we are proud of our son
Axiom 4 Mission की डॉकिंग के दौरान शुभांशु शुक्ला के माता-पिता व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर #Axiom4Mission की सफल डॉकिंग हो गई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्वित हैं। वो परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर #Axiom4Mission की सफल डॉकिंग देखने के लिए लखनऊ के कानपुर रोड स्थित उनके स्कूल पहुंचे थे। जब शुभांशु के यान की ISS पर सफलतापूर्वक डॉकिंग हुई तो सभी खुशी से झूम उठे। भारत माता की जय के नारे से परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन


इस मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमें बेहद गर्व है। हम उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे। यह हमारे लिए गर्व का दिन है। हम शाम 6 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

 

शुभांशु का अंतरिक्ष यान ISS पर डॉकिंग को तैयार।

वहीं शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम डॉकिंग कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर हम उत्साहित हैं।
 

बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि यह न केवल मेरे लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है। मैं प्रार्थना करती हूं कि यह चरण भी जल्दी से गुजर जाए और वे सुरक्षित रहें। 
 

41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले शुभांशु दूसरे भारतीय बने। एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर दी है। 

लॉन्चिंग के दौरान शुभांशु के माता-पिता की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर नाज है। इस मौके पर एसआईए इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, 'हमारे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जा रहे हैं। यह भारत के लिए एक महान दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed