फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shriram Stambh arrived in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या पहुंचा पहला श्रीराम स्तंभ, राम वनगमन स्थलों को दी जाएगी नई पहचान

Mon, 02 Oct 2023 06:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Oct 2023 06:11 PM IST
सार

राम वनगमन स्थलों को नई पहचान देने के लिए श्रीराम स्तंभ अयोध्या पहुंच गए हैं। सबसे पहला स्तंभ मणिपर्वत पर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
Shriram Stambh arrived in Ayodhya.
अयोध्या पहुंचे श्रीराम स्तंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जहां-जहां चरण पड़े रघुवर के उन स्थलों पर श्रीरामस्तंभ स्थापित किया जाना है। पहला श्रीराम स्तंभ पौराणिक धरोहर मणिपर्वत पर स्थापित होगा। श्रीराम स्तंभ शनिवार को राजस्थान से ट्रक के जरिए अयोध्या के लिए रवाना हुआ था जो सोमवार की दोपहर कारसेवकपुरम पहुंचा।

विज्ञापन


यहां पहुंचने पर वैदिक आचार्यो ने श्रीराम स्तंभ का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। रास्ते में कई स्थानों पर स्तंभ पर  पुष्पवर्षा भी की गई। बताया गया कि श्रीराम स्तंभ को रामसेवकपुरम् में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नरसंहार से थर्राया यूपी: 6 लोगों की निर्मम हत्या, सीएम योगी बोले- हो कठोरतम कार्रवाई, बख्शेंगे नहीं किसी को

ये भी पढ़ें - छोटे दलों के साथ बसपा के गठबंधन के रास्ते अभी खुले, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से किया गठबंधन


पितृपक्ष के बाद इस स्तंभ को मणिपर्वत पर स्थापित किया जाएगा। यह स्तंभ राजस्थान से 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचा है। स्तंभ की ऊंचाई 15 फीट है। यह राजस्थान के बलुआ पत्थर से निर्मित है। जिस स्थान पर यह स्तंभ लगेगा वहां की महत्ता इस पर अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत व स्थानीय भाषा में दर्ज की जाएगी।

इस पर क्यूआर कोड भी अंकित होगा जिसे क्लिक करते ही भक्तों को पूरी जानकारी मिल जाएगी। रामवनगमन स्थल के 290 स्थानों पर अशोक सिंहल फाउंडेशन के संयोजन में श्रीराम स्तंभ स्थापित कर इन्हें नई पहचान देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed