फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shri shri ravishankar to visit ayodhya on nov 16.

अयोध्या विवाद पर बीच का रास्ता निकालने 16 को राम नगरी आएंगे श्री श्री रविशंकर

Mon, 13 Nov 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Nov 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
shri shri ravishankar to visit ayodhya on nov 16.
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala

अयोध्या विवाद पर बीच का रास्ता निकालने के लिए आगे आए ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक श्री श्री रविशंकर 16 नवंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे। जहां वो हिंदू व मुस्लिम दोनों ही पक्षों से बात करेंगे।

विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर पहले भी इस विवाद पर मध्यस्‍थ बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। अयोध्या दौरे से पहले वो लखनऊ आएंगे और हिंदू-मुस्‍लिम पक्षकारों से यहां भी बात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, निर्मोही अखाड़ा की तरफ आचार्य राम दास इस मसले पर मध्यस्थ बनने की उनसे गुजारिश कर चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि ये बेहतर होगा कि अयोध्या मुद्दे पर सभी पक्ष आपस में बात करें और एक राय बनाएं। हाल ही में रविशंकर ने मामले पर मध्यस्‍थता करने  की इच्छा जताई थी। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ऑल इंडिया मु‌स्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी इस मुद्दे पर मध्यस्‍थता करने के लिए उनसे अनुरोध किया था। हालांकि, बोर्ड ने सीधे तौर पर तो इससे इनकार किया था पर उनका कहना था कि वो इस मुद्दे के समाधान के लिए बात करने के लिए तैयार हैं।


वहीं, पिछले ‌दिनों शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद वसीम रिजवी ने बंगलूरू में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि हम अयोध्या में ही राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं। शिया वक्फ बोर्ड श्रीराम के नाम पर झगड़ा नही समझौता चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed