{"_id":"612d37b38ebc3e7a1d779faf","slug":"shri-krishna-janmotsav-celebrated-with-pomp-in-police-line-yogi-adityanath-congratulated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Tue, 31 Aug 2021 01:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:25 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यूपी के सभी थानों व पुलिस लाइन में मनाया जा रहा है। मथुरा में भी इतने भक्तों के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा था। इसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में मनाई गई जन्माष्टमी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 टोकन का पूरा पालन किया गया था। जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल के तहत जन्मोत्सव मनाने के लिए पुलिसकर्मियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में कान्हा नगरी मथुरा से लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप प्रज्वलित कर भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यूपी के सभी थानों व पुलिस लाइन में मनाया जा रहा है। मथुरा में भी इतने भक्तों के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा था। इसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। मंदिर में झांकी सजाई गई है। लाइट व फूलों की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
भ्रम फैलाने वाले पर रखें नजर- डीजीपी
इससे पहले डीजीपी मुकुल गोयल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक मनाई जाएगी। त्योहार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट की तैनाती और प्रभावी गश्त की जाए। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। जन्मोत्सव समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव राजेन्द्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन