फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Reena became Rumaysha after getting married in the temple, reached Puranpur in Pilibhit and married

मंदिर में शादी कर रुमायशा बनी रीना: बोली- मुझे हिंदू धर्म पसंद है, वीडियो जारी कर मां-बाप को दिया संदेश

Thu, 10 Apr 2025 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

रुमायशा ने रीना बनकर विनोद से विवाह कर लिया। उसने कहा कि मुझे हिंदू धर्म पसंद है साथ ही वीडियो बयान जारी कर अपने माता-पिता को संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Shravasti: Reena became Rumaysha after getting married in the temple, reached Puranpur in Pilibhit and married
विनोद व रीना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मम्मी पापा आप जहां हैं खुश रहें, मैं भी खुश हूं। मुझे खोजने की कोशिश न करें और न ही कोई केस ही दर्ज कराएं। मैंने मंदिर में विनोद से विवाह कर लिया है। यह कहना है श्रावस्ती निवासी रुमायशा का, जो अब रीना बन चुकी हैं। रीना व विनोद की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कुछ दिन पूर्व पूरनपुर निवासी विनोद रुमायशा के गांव में टाइल्स लगाने आया था। इस दौरान उसे रुमायशा दिखी तो दोनों एक दूजे को अपना दिल दे बैठे।

विज्ञापन


दोनों का प्यार कुछ ऐसा परवान चढ़ा तो दोनों फोन पर बातें करने लगे। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने बेटी पर दबाव बनाना शुरू किया। इस बीच उसे प्रताड़ित भी किया गया। इससे तंग आकर रुमायशा ने फोन पर साथ जीने मरने की कसम खाई और मौका पाकर पूरनपुर पहुंच गई। वहां धर्म व मजहब की दीवार तोड़ते हुए रुमायशा रीना बन गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने एक मंदिर में जाकर विनोद से विवाह कर लिया बाद में उसने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा हे। इसमें रीना यह कहती सुनी जा रही है कि मैं मुस्लिम हूं। हमारे यहां निकाह के बाद तलाक होता है फिर दूसरी बार निकाह होता है। इसके बाद तीसरी बार निकाह होता है तब पति के साथ रहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म हमे पसंद हैं। मैंने विनोद से शादी की है। मैं इनके साथ खुश हूं। मम्मी पापा आप जहां हैं खुश रहें, मैं भी खुश हूं। मुझे खोजने की कोशिश न करें और न ही कोई केस ही दर्ज कराएं। मैंने मंदिर में विनोद से विवाह कर लिया है। रुमायशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed