{"_id":"669eda0a4394043e3a0fdc64","slug":"shravasti-defeated-bahraich-on-the-second-day-as-well-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105924-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रावस्ती ने दूसरे दिन भी बहराइच को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रावस्ती ने दूसरे दिन भी बहराइच को हराया
Tue, 23 Jul 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
72वीं अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता
श्रावस्ती। 72वीं अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस लाइन में पुरुष वर्ग के चार मैच हुए। पहला मैच बस्ती व सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया।
बस्ती के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिद्धार्थनगर की टीम को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में गोरखपुर का मुकाबला गोंडा से हुआ। जिसमें गोरखपुर ने गोंडा को 1-0 से मात दी। तीसरा मुकाबला संत कबीरनगर व देवरिया के बीच हुआ। चौथा मुकाबला श्रावस्ती व बहराइच के बीच हुआ। इसमें श्रावस्ती ने दूसरे दिन भी बहराइच को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता में बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोंडा, गोरखपुर, श्रावस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, बहराइच की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान एसपी, एएसपी, सीओ व आरआई सहित रेफरी केपी सिंह, मोहम्मद रहमतुल्ला, मोहम्मद नुरूद्दीन अंसारी, राकेश पासवान, खुर्शीद आलम व प्रभात मिश्रा आदि मौजूद रहे।