फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Constable dies after falling from the roof of a three-storey house

Shravasti: तीन मंजिला अवास की छत से गिरकर आरक्षी की मौत, जिला कारागार में था तैनात

Sun, 13 Jul 2025 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jul 2025 04:57 PM IST
सार

जिला कारागार में तैनात आरक्षी की तीन मंजिला आवास की छत से गिरकर मौत हो गई। वह जेल परिसर में बने सरकारी आवास में रह रहा था। रविवार को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shravasti: Constable dies after falling from the roof of a three-storey house
मामले की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती जिला कारागार में तैनात आरक्षी रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने तीन मंजिला आवास की छत से नीचे गिर गया। उसे जेल आरक्षियों ने एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगल सालिगराम पुरवा निवासी अभिषेक बच्चन (28) 2011 बैच में कारागार आरक्षी के पद पर नियुक्त हुआ था। मौजूदा समय वह जिला कारागार भिनगा में तैनात था। अभिषेक का अब तक विवाह नहीं हुआ था। वह जेल परिसर में बने सरकारी आवास में रह रहा था। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आवास की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। आसपास रह रहे आरक्षियों ने एंबुलेंस से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक की सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर मौजूद जेल अधीक्षक आशीष रंजन का कहना है कि मृतक आरक्षी के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed