Shravasti: सरकारी भूमि पर बने एक और मदरसे पर चला बुलडोजर, अब तक 32 मदरसे ध्वस्त, 130 हुए सील
श्रावस्ती में सरकारी भूमि पर बने एक और मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया है। जिले में अब तक 32 मदरसों को जमींदोज किया जा चुका है। जबकि 130 को सील किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसों व इबादतगाहों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के क्रम में रविवार को हरदत्त नगर गिरंट में सार्वजनिक भूमि पर बने एक मदरसे को ध्वस्त करा दिया गया। इस कार्रवाई के साथ ही जिले में अब तक 32 मदरसों को ध्वस्त कराया जा चुका है। वहीं 130 मदरसे सील कराए जा चुके हैं।
जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट के गाटा संख्या 2430 रकबा 0.100 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में खाद गड्ढा दर्ज है। इसी भूमि पर अवैध रूप से मदरसा जामिया रजविया शमसुल उलूम का निर्माण कर संचालन किया जा रहा था। जांच में पुष्टि के बाद रविवार को नायब तहसीलदार विजय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे राजस्व निरीक्षक रामधीरज तिवारी व लेखपाल सुरेश खन्ना व सुरेंद्र कुमार थारू ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से मदरसे को ध्वस्त करा दिया।
ये भी पढ़ें - पश्चिमी और तराई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 20 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनी तो पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे
विदित हो कि जिले में विगत वर्ष कराई गई जांच में कुल 297 मदरसे संचालित मिले थे। इनमें से 105 मान्यता प्राप्त व 192 मदरसे बगैर मान्यता संचालित मिले थे। इन पर कार्रवाई के लिए 26 अप्रैल से जिले में अभियान चलाया जा रहा है। करीब दो माह से चल रहे इस अभियान में अब तक जिले में जहां 130 मदरसों को सील किया गया। वहीं सार्वजनिक भूमि पर बने 32 मदरसों को ध्वस्त कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर बनी एक मसजिद, चार मजार व दो ईदगाह पर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक भूमि को खाली कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.