फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Showroom cashier embezzled Rs 63.72 lakh from the company

Lucknow News: शोरूम कैशियर ने कंपनी के 63.72 लाख रुपये हड़पे

Sat, 28 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Showroom cashier embezzled Rs 63.72 lakh from the company
लखनऊ। आलमबाग स्थित बाइक शोरूम के कैशियर पर कंपनी के 63.72 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। शोरूम के निदेशक गगनदीप दीप सिंह नरूला ने कैशियर के खिलाफ आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर विराम खंड निवासी गगन के अनुसार, आलमबाग में आदर्शनगर स्थित श्रेया ऑटो वर्ल्ड बाइक शोरूम में कार्यरत सीतापुर के महोली ग्राम कुसैला निवासी आकाश श्रीवास्तव ने बीते वर्ष जून से अक्तूबर तक शोरूम से 63.72 लाख रुपये निकाले और बैंक में जमा नहीं किए। शोरूम की तरफ से बैंक खाते की डिटेल चेक करने पर आरोपी की करतूत का पता चला। इंस्पेक्टर आलमबाग रामबाबू ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी आकाश के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed