{"_id":"9585a110cdb9cdedec8ce690d9ccf010","slug":"short-circuit-in-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्टसर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का सामान खाक
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 09 Sep 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक क्षेत्र के यहियागंज में रविवार सुबह दुकान के गोदाम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग भयावह हो गई।
विज्ञापन
लपटें उठती देख लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। दुकानदार ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को फोन किया। हालांकि नक्खास बाजार होने से दमकल वाहन एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सके।
इससे आग प्लाजा के तीसरे तल तक पहुंच गई। फायर बिग्रेड की तकरीबन दस से अधिक गाड़ियों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संकरी गली में वाहन न पहुंचने से आग को काबू करने में देर लगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अमीनाबाद निवासी मतलूफ अहमद शमशी की यहियागंज में प्लाजा जनरल स्टोर नाम की तीन मंजिला दुकान है। जनरल स्टोर के ग्राउंड फ्लोर के गोदाम में लगे बिजली के बोर्ड में सुबह 8:30 बजे के करीब शॉर्टसर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
वहां रखे प्लास्टिक के सामान से आग और बढ़ गई। गोदाम में रखी बल्लियों में आग लगने से लपटें तीसरी मंजिल के गोदाम तक पहुंच गईं। दुकान का नौकर मुल्ला चौथे तल पर सो रहा था। लोगों का शोर सुनकर वह उठा तो देखा तो गोदाम में आग लगी हुई थी।
यहां देखें इस हादसे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
नौकर नीचे उतरा तो गेट बंद था। इसके बाद लोगों ने गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। इस बीच दुकान मालिक मतलूफ ने घटना की सूचना पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई।
साप्ताहिक बाजार होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जाम में फंसी रहीं और एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सकीं। संकरी गली में दुकान होने के चलते दमकल वाहन वहां पहुंच भी नहीं सके।
इसके बाद दमकल कर्मियों ने दो सौ मीटर तक पाइप जोड़कर काम चलाया। आग बुझाने के लिए हजरतगंज, चौक, आलमबाग फायर स्टेशन से तकरीबन दस से अधिक दमकल वाहन बुलाए गए।
इस दौरान दुकान के गोदाम में रखा बीस लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरवीर सिंह मलिक के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
फायर फाइटिंग सिस्टम तक नहीं
संकरी गली में प्लाजा जनरल स्टोर होने के बाद भी वहां पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। तीन मंजिला इमारत में फायर फाइटिंग सिस्टम तक की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा फायर सिलेंडर भी दुकान के अंदर बंद थे। आग लगने की वजह से वह भी उपयोग में नहीं आ सके। ऐसे में आग लगने के बाद उसे काबू करने में दमकल कर्मियों को काफी देर लगी।
दुकान मालिक बेहोश
गोदाम में आग की लपटों को उठता देख दुकान मालिक मलतूफ सदमे में गश खाकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर किनारे बिठाया। लोगों ने बताया कि मलतूफ अहमद ने कुछ दिन पहले ही तीन मंजिला प्लाजा खोला था।
एबीसी लाइन न होने से हो रहे हादसे
यहियागंज क्षेत्र की संकरी गलियों में लगे जर्जर बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासी बिलाल ने बताया कि बिजली के जर्जर तार आए दिन शॉर्टसर्किट से टूटकर गिर जाते हैं। जर्जर तार हटाकर उनकी जगह पर एबीसी लाइन लगाई जानी चाहिए।
पानी के लिए दौड़ती रहीं गाड़ियां
भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी की तलाश में इधर-उधर भटकती रहीं। आसपास पानी न मिलने पर गाड़ियों को नजदीकी फायर स्टेशन से पानी लाना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि एक गाड़ी तकरीबन 20 मिनट के अंदर खाली हो जाती है। इलाके में पानी की कोई व्यवस्था न होने से फायर स्टेशन से पानी लाना पड़ा।