{"_id":"5ec76e3ad683c240597bf6e1","slug":"shops-opened-in-different-areas-of-lucknow-after-57-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिल उठे व्यापारियों के चेहरे, लौट आई बाजारों की रौनक, खुल गया कारोबार पर पड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिल उठे व्यापारियों के चेहरे, लौट आई बाजारों की रौनक, खुल गया कारोबार पर पड़ा ताला
Fri, 22 May 2020 12:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 May 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
हजरतगंज में कपड़े के शोरूम में खरीदारी करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में 57 दिन की बंदी के बाद लखनऊ में गुरुवार को बाजारों की रौनक लौट आई। हालांकि ग्राहकों की भीड़ तो नहीं उमड़ी लेकिन व्यापारियों के चेहरे जरूर खिलेखिले दिखे। उत्साह इतना था कि कुछ जगह साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानों के शटर उठ गए।
वहीं कुछ बाजार ‘लेफ्ट-राइट’ के असमंजस की वजह से नहीं खुली सके। ग्राहकों के टोटे के बीच हजरतगंज की दुकानों में गाइडलाइंस का पूरी तरह से अनुपालन होता नजर आया जबकि डालीगंज में इस कदर भीड़ उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी गाइडलाइन तार-तार हो गईं।
वहीं दूसरी ओर कई बाजार पूरी तरह से बंद रहे। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने बताया कि राजधानी के कई बाजार पूरी तरह से लॉक रहे। यहां एक भी दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन
इनमें सदर, अमीनाबाद, लाटूश रोड, कैसरबाग, नजीराबाद, नक्खास के बाजार हॉटस्पॉट और संक्रमण के अंदेशे के चलते दुकान खोलने की परमिशन जिला प्रशासन ने नहीं दी। जबकि गणेशगंज, चौक के व्यापार मंडल ने कारोबारियों की आपसी सहमति से ईद के बाद बाजार खोलने का एलान किया जिससे यहां दुकानें बंद रहीं।

हजरतगंज बाजार- फिर धड़का लखनऊ का दिल
तकरीबन दो माह बाद हजरतगंज का दिल एक बार फिर से धड़क उठा। लॉकडाउन-4 में गुरुवार को अनुमति के बाद यहां दुकानें खुलीं तो लगा कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी रफ्तार पकड़ने लगी है। लेफ्ट राइट फॉर्मूले के तहत पहले दिन एक तरफ की ही दुकानें खुलीं।
यहां फुटवियर की दुकानों से लेकर जेवर-कपड़े तक की दुकानों पर कस्टमर पहुंचे। ग्राहकों की संख्या भले ही आम दिनों की तुलना में केवल दस फीसदी ही रही, लेकिन कारोबारी खुश हैं कि लॉक हुआ कारोबार फिर से शुरू तो हुआ।
ईद करीब ही है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि ग्राहकों की रौनक लौटेगी। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार, यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम शोरूम पर किए गए हैं। इसके साथ ही सैलून हो या रेस्टोरेंट सभी जगह दुकानदार व ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर ग्लव्स व मास्क समेत जरूरी एहतियात बरतते नजर आए।

सिक्का उछाल कर हुआ दुकान खोलने का फैसला
लेफ्ट-राइट फॉर्मूले के आधार पर दुकानें खोलने का प्रशासन ने आदेश दिया तो शहर के कुछ प्रमुख बाजारों में कारोबारियों ने सिक्का उछाल कर तय किया कि बाजार में किस तरफ की दुकानें पहले खुलेंगी।
हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन चंद बमभानी ने बताया कि किसी तरह का विवाद न हो इसलिए सिक्का उछाला गया और पहले दिन गंज चौराहे के बायीं तरफ की दुकानें खोलने पर सहमति बनीं।
वहीं गणेशगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व महामंत्री बलराम मौर्या और सवा सौ व्यापारियों की मौजूदगी में सिक्का उछाला गया। तय हुआ है कि 25 को ईद के बाद राइट साइड की दुकानें खुलेंगी। खुर्शेदबाग के गेट की तरफ वाली दुकानें होंगी। उधर भूतनाथ मार्केट में करीब 20 फीसदी दुकानें ही खुलीं।