{"_id":"5ec77f7c1f24550730089172","slug":"shops-opened-at-alambagh-and-naka-in-lucknow-despite-weekly-closures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः साप्ताहिक बंदी रही बेअसर, आलमबाग समेत इन इलाकों मे भी खुले बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः साप्ताहिक बंदी रही बेअसर, आलमबाग समेत इन इलाकों मे भी खुले बाजार
Fri, 22 May 2020 01:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 May 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
आलमबाग बाजार में साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुल गईं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में जिला प्रशासन ने राइट एंड लेफ्ट फॉर्मूले पर बाजार की दुकानें खोलने की परमिशन दी तो साप्ताहिक बंदी भी बाजारों में बेअसर हो गई। साप्ताहिक बंदी वाले बाजार आलमबाग, नटखेरा रोड, नाका, चारबाग, ठाकुरगंज और बांसमंडी आदि में कारोबारियों ने दुकानें खोलीं।
कारोबारियों ने सुबह से शाम तक दुकानों की सफाई व सैनिटाइजेशन का काम किया। इसी बीच यदि कोई ग्राहक आ गया तो उसको माल बेच दिया। आलमबाग के व्यापारी नेता मनीष अरोड़ा ने बताया कि नटखेड़ा रोड के कारोबारियों ने साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खोलकर कारोबार किया।
इसी प्रकार आलमबाग के व्यापारी नेता रामकुमार वर्मा ने बताया कि आलमबाग बाजार में गुरुवार को बाएं साइड की लगभग 450 दुकानें खुलीं जिसमें सराफा से लेकर रेडीमेड कपड़े तक की दुकानें शामिल थीं।
विज्ञापन
कारोबारियों ने खुद और ग्राहकों के लिए करोना से बचाव के इंतजाम किए और ग्राहकों को रेडीमेड से लेकर गहने तक बेचे। उन्होंने कहा साप्ताहिक बंदी के दिन लगभग 10 फीसदी कारोबार हुआ। उधर व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि यहियागंज और ठाकुरगंज में साप्ताहिक बंदी के दिन दाहिने साइड की दुकानों को खोला गया।

तेलीबाग बाजार : दुकानें खुलीं मगर ग्राहक नदारद
कैंट से रायबरेली रोड जाने वाले रास्ते पर तेलीबाग बाजार में दाएं हाथ की ओर मिठाई, गारमेंट, ज्वैलर्स व फुटवियर शॉप समेत करीब 100 दुकानें ही खुलीं। इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे।
मिठाई दुकानदार पंकज अग्रवाल ने थोड़ी सी मिठाई ही बनाई लेकिन एक भी ग्राहक नहीं पहुंचा। तेलीबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पतंजलि यादव टीम के साथ घूम-घूमकर व्यापारियों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत देते रहे।