{"_id":"64711531aad7e15c180225d4","slug":"shopkeeper-raped-a-teenager-girl-lucknow-news-c-13-lko1018-256659-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: असलहे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: असलहे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार पर केस
Sat, 27 May 2023 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 27 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज थानाक्षेत्र में 14 साल की एक किशोरी से असलहे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनवरी में हुई घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। बृहस्पतिवार को किशोरी ने आरोपी दुकानदार संजय सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
किशोरी के मुताबिक, जनवरी में संजय ने असलहे के बल पर गोदाम में दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पेट में दर्द होने पर उसने जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है।
इसकी जानकारी होने पर दुकानदार ने खुद को व्यापारी नेता बताया और ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए किशोरी को धमकाने लगा। हिम्मत जुटाकर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया ह। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।