फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shop owner and staff beaten by miscreant At Tunde Kabuki Shop in lucknow

लखनऊ में टुंडे कबाबी शॉप पर दबंगों ने मालिक और कर्मचारियों को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 26 Dec 2020 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Shop owner and staff beaten by miscreant At Tunde Kabuki Shop in lucknow
दबंगों ने टुंडे कबाबी शॉप पर मालिक और कर्मचारियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में नावेल्टी सिनेमाघर के बगल में स्थित टुंडे कबाबी शॉप पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया। दुकान में मारपीट के बाद तोड़फोड़ कर डाली। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दबंगों ने दबंगई की। दबंगों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। दुकान मालिक का आरोप है कि आरोपी अक्सर रंगदारी मांगते है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, टुंडे कबाबी प्रकरण में बरती गई लापरवाही के मामले में चौकी इंचार्ज कपूरथला राजेश कुमार का प्रशासनिक आधार पर पूर्वी जोन ट्रांसफर भी कर दिया गया है। लापरवाही के संबंध में चौकी इंचार्ज कपूरथला व प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फरीद अहमद के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टुंडे कबाबी की दुकान पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपी हिमांशु हरजानी को पुलिस ने दबोच लिया है। फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी का कहना है कि वहां के कर्मचारी के गाली देने पर विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed