फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shoot man and lover

लखनऊ में पहले युवक को गोली मारी, फिर उन्नाव जाकर प्रेमिका को दो गोलियां मारीं

Fri, 01 Jul 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
shoot man and lover
लखनऊ। बंथरा के लतीफनगर निवासी विशाल कश्यप ने गांव की महिला भाजपा नेता के भाई नीरज चौरसिया पर बृहस्पतिवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद विशाल अपनी प्रेमिका की ससुराल उन्नाव के पुरवा क्षेत्र के गांव गया जहां पति दरवाजे पर बैठा था। उसने प्रेमिका का नाम लेकर बुलाया। जैसे ही वह सामने आई तो उसको भी दो गोली मार दीं। आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पिटाई में घायल प्रेमी को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बंथरा के लतीफ नगर निवासी मधु चौरसिया भाजपा में महिला मोर्चा की सरोजनीनगर मंडल अध्यक्ष हैं। मधु के भाई नीरज चौरसिया के मुताबिक, गांव के ही दबंग विशाल कश्यप से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर बरामदे में बैठा बच्चों को पढ़ा रहा था। इसी बीच बाइक से विशाल वहां पहुंचा। उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू की। एक गोली नीरज के कंधे और दूसरी पीठ को छूती हुई निकल गई। नीरज को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। ुलिस ने नीरज की तहरीर पर विशाल के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। एसीपी कृष्णानगर पवन गौतम के मुताबिक, कारतूस व खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

एक घंटे बाद पुरवा में प्रेमिका को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, सोहरामऊ इलाके की 27 वर्षीय युवती से बंथरा के लतीफनगर निवासी विशाल कश्यप का छह साल से प्रेम प्रसंग था। दो साल पहले युवती की शादी पुरवा इलाके के युवक से हो गई। दो दिन पहले प्रेमी ने युवती को कॉल कर उसकी ससुराल आने की जिद की। युवती ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह बाइक से युवती की ससुराल पहुंचा। पति ने दरवाजा खोला तो बताया कि वह युवती का रिश्ते का जीजा है। पति के बुलाने पर युवती जैसे ही सामने पहुंची, पिस्टल निकालकर उसके पेट में दो गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल युवती को लेकर उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने विशाल को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल प्रेमिका के ससुर की तहरीर पर जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैसियत पर टिप्पणी से था गुस्सा
पुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ने बताया है कि युवती ने प्रेमी की हैसियत को लेकर टिप्पणी की थी। इसी कारण वह गुस्से में था। इसी कारण उसे मारने के लिए दो महीने पहले गांव के ही भुड्डा से 45 हजार रुपये की पिस्टल खरीदी थीं। आरोपी ने दो असलहे लेकर आने की बात कुबूली है। मौके से तमंचा बरामद हो गया है। पिस्टल की खोजबीन की जा रही है। लखनऊ की बंथरा थाना पुलिस ने भुड्डा को उसके गांव से ही पकड़ लिया। एसओ मुन्ना लाल उसे लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचेे और आरोपी के बयान दर्ज किए। आरोपी विशाल कश्यप ने बताया कि उसके गांव से युवती का मायका 16 किलोमीटर दूर है। वह आठ साल से युवती के मायके में कपड़े की सिलाई का काम करता था। युवती कपड़े सिलाने दुकान पर आती थी। तभी से उसके प्रेम संबंध हो गए। उसने मुझसे शादी न कर दूसरे से कर ली। बताया कि युवती ने तीन महीने से बात करनी कम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed