फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SHOOT LANDLORD

गृहप्रवेश के दिन गृहस्वामी को गोली मारी

Mon, 28 Mar 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
SHOOT LANDLORD
लखनऊ। पारा के गायत्रीपुरम में शनिवार रात गृहप्रवेश की पार्टी के दौरान घर के बाहर झगड़ा कर रहे दो युवकों को मना करना गृहस्वामी को भारी पड़ गया। दोनों युवक उसे गोली मारकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

पारा के गायत्रीपुरम निवासी विक्रम मौर्या के मकान में शनिवार रात गृहप्रवेश की पार्टी थी। तभी उनके घर के बाहर पास के ही रहने वाले अंकित व अमित आपस में गाली-गलौज व मारपीट कर रहे थे। विक्रम ने वहां झगड़ा करने से मना किया तो दोनों उनसे गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच अमित ने तमंचा निकालकर विक्रम पर फायर कर दिया। गोली विक्रम के पैर को भेदकर निकल गई। फायरिंग से समारोह में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी घरों से निकले तो आरोपी भाग गए। विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि विक्रम मौर्या की तहरीर पर आरोपी अंकित व अमित के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन कर दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

10 दिन में जानलेवा हमले की तीसरी वारदात
लखनऊ। पारा इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। दस दिन के भीतर ही जानलेवा हमले की ये तीसरी वारदात हुई है। होली के दिन 18 मार्च को गालीगलौज से मना करने पर पारा के मायापुरम निवासी सूरज गुप्ता (26) को दो युवक चाकू से ताबड़तोड़ वार करके भाग गए थे। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया था। गांजा बेचने की पुलिस से शिकायत करने पर 24 मार्च की रात पारा के बीबी खेड़ा निवासी विश्राम को दो युवक गोली मारकर भाग गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी करन पथरकट्ट निवासी कांशीराम कॉलोनी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके साथी शेरू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed