फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shocking results of allergy tests

एलर्जी को न लें हल्के में, जांच की रिपोर्ट चौंका सकती है आपको

Sat, 17 Oct 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Oct 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
shocking results of allergy tests

एलर्जी का समय पर इलाज जरूरी है। समय पर इलाज न होने से शरीर के दूसरे हिस्सों में दिक्कत होने लगती है। प्रदेश की एक तिहाई आबादी को एलर्जी की समस्या है। ये जानकारी एराज मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एलर्जी, आस्थमा एंड इम्यूनोथेरेपी अपडेट विषय पर आयोजित चर्चा में कॉलेज के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एलर्जी एक सामान्य समस्या है। एलर्जी ग्रेनाइटिस से पीड़ित मरीज को लगातार छींके आने के साथ नाक बहती रहती है जिसका कारण जेनेटिक होता है। शरीर में इम्यूनो ग्लोबनि ई-टाइप पार्टिकल्स के बढ़ने पर एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ती है।
विज्ञापन


एलर्जी से ग्रसित मरीज की हिस्ट्री जानना जरूरी है। एराज मेडिकल कॉलेज में इस मौके पर एलर्जी क्लीनिक का उद्घाटन डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशन डॉ. वीएन त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टॉक्सोलॉजी रिसर्च के निदेशक डॉ. आलोक धवन, इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी अस्थमा एंड अप्लाइड इम्यूनोलॉजी के सचिव डॉ. एबी सिंह, कॉलेज की डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. फरजाना मेहंदी, प्रधानाचार्य डॉ. सावित्री ठाकुर, केजीएमयू के पल्मोनरी विभाग के डॉ. संतोष कुमार, सिविल के डॉ. एनबी सिंह समेत कई दूसरे डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एलर्जी से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए स्किन टेस्ट, ब्लड टेस्ट और डबल ब्लाइंड चैलेंज टेस्ट जरूरी होता है। कई बार इस जांच में पता चलता है कि मरीज को मन की बीमारी थी जो उसे परेशान कर रही थी।


डॉ. एसएम गौड़ ने बताया कि सामान्य एलर्जी एन्जियो एडिमा होती है जिसमें कुछ खाने के बाद होंठ सूज जाते हैं। व्यक्ति कुछ भी खाता है तो सूजन आने के साथ उसमें जलन होने लगती है। ऐसे रोग से पीड़ित व्यक्ति को बिना देर किए डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed