फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivsena MP Sanjay Raut press conference in Ayodhya over many issues.

President Election: शिवसेना के सांसद बोले- देश को शरद पवार जैसा राष्ट्रपति चाहिए, गैर भाजपा दलों की बैठक में होगा फैसला

Tue, 14 Jun 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jun 2022 02:10 PM IST
सार

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि देश को शरद पवार जैसे नेता को राष्ट्रपति चुनना चाहिए। वो देश के सबसे बड़े नेता हैं।

विज्ञापन
Shivsena MP Sanjay Raut press conference in Ayodhya over many issues.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार। - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार देश के सबसे बड़े नेता हैं। आज देश को उनके जैसे राष्ट्रपति की जरूरत है। अगर राष्ट्रपति किसी रबर स्टैंप को बनाना है तो बहुत से नेता मिल जाएंगे।

विज्ञापन


राउत ने कहा कि 15 जून को दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का फैसला होगा। संजय राउत ने मंगलवार को अयोध्या में मीडिया को संबोधित करते हुए ये बात कही। राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शरद पवार से मुलाकात की थी। जिस पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ पर संजय राउत ने कहा कि इस पर सिर्फ कांग्रेस को ही नहीं बल्कि सभी विपक्षी दलों को हमलावर होना चाहिए। जो राजनीतिक दल या नेता सच बोलने की हिम्मत करते हैं या सवाल करते हैं उनका केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से उत्पीड़न होता है। जो देश के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट कि डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे पर संजय रावत ने कहा कि  प्रधानमंत्री के इस बयान का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। वहीं, भाजपा के लोगों ने 5 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। प्रधानमंत्री को अपने इस 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर कायम रहना चाहिए।


उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे कल अयोध्या के दौरे पर हैं। वे लगभग 2:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। यहां से सीधे रामनगर इस्कान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 2:30 बजे होटल पंचशील पहुंचेंगे। 3:30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 4:30 बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। 5:00 बजे रामलला के दर्शन करेंगे। 6:00 बजे लक्ष्मण किला पहुंचेंगे। 6:45 पर सरयू आरती में शामिल होंगे। 7:30 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed